Hindi

कहानी उस ब्राजील की, जिसे पीएम मोदी ने सौंपी अगले G20 की मेजबानी

Hindi

2024 में कहां होगा जी20 शिखर सम्मेलन

अगला जी20 शिखर सम्मेलन 2024 में ब्राजील में आयोजित होगा। पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को अगले जी20 की अध्यक्षता सौंपी है।

Image credits: Freepik
Hindi

ब्राजील कहां है

ब्राजील साउथ अमेरिका महाद्वीप का देश है। पूर्वी सीमा अटलांटिक महासागर से मिलती है। दक्षिण अमेरिका के कुल 12 देशों में चिली,इक़्वाडोर को छोड़ सभी की सीमा ब्राजील से लगती है।

Image credits: Freepik
Hindi

ब्राजील की आबादी कितनी है

जनसंख्या में ब्राजील दुनिया का 6वां और क्षेत्रफल में 5वां सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी ब्रासीलिया है। हवाई मार्ग से नई दिल्ली से ब्रासीलिया की दूरी 14,000 KM से ज्यादा है।

Image credits: Freepik
Hindi

ब्राजील का इतिहास

1500 से 322 साल तक ब्राजील पर पुर्तगाल का शासन रहा। 1822 में पुर्तगाल के राजकुमार ने खुद को महाराजा घोषित किया। लेकिन ब्राजील ने शासन मानने से इनकार कर आजाद किया।

Image credits: Freepik
Hindi

विश्वयुद्ध में ब्राजील किस तरफ था

दूसरे विश्वयुद्ध में पहले ब्राजील न्यूट्रल रहा। 1943 में मित्र राष्ट् अमेरिका, ब्रिटेन, फ़्रांस, रूस साथ रहा। इस वॉर में यूरोप में सेना भेजने वाला इकलौता दक्षिणी अमेरिकी देश रहा।

Image credits: Freepik
Hindi

ब्राजील की करेंसी, जीडीपी, प्रति व्यक्ति आय

ब्राजील की करेंसी ब्राजीलियल हेयाल है। IMF के मुताबिक, ब्राजील की जीडीपी 2 ट्रिलियन डॉलर्स से ज्यादा यानी करीब 167 लाख करोड़ और प्रति व्यक्ति आय करीब 8 लाख रुपए है।

Image credits: Freepik
Hindi

ब्राजील और भारत का व्यापार

भारत रिफाइंड पेट्रोलियम, कीटनाशक, पैकेज्ड दवाईयां जैसी कई चीजें ब्राजील भेजता है और क्रूड पेट्रोलियम, सोयाबीन तेल, सोना जैसी चीजें मंगाता है।

Image credits: Freepik
Hindi

ब्राजील में कौन सा धर्म चलता है

ब्राजील क्षेत्रफल और आबादी के हिसाब से दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश है। यहां की 89 प्रतिशत आबादी ईसाई धर्म मानते हैं। 8 प्रतिशत लोग कोई धर्म नहीं मानते हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

UN में ब्राजील का स्थान

अमेजन के वर्षावनों का 60% ब्राजील में है। सबसे ज्यादा फीफा वर्ल्ड कप 5 बार ब्राजील ने जीते हैं। UNSC की स्थाई सदस्यता के लिए भारत के साथ ब्राजील भी दावेदारी पेश करता है।

Image Credits: Freepik