Business News

10 गुना महंगी हुई रामनगरी लेकिन यहां अभी भी मिल रहा फ्री में खाना !

Image credits: X Twitter

राम नगरी सज-धजकर तैयार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे नगर को सजा दिया गया है। हर कोई सिर्फ राम धुन में डूबा हुआ है। 22 जनवरी का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है।

Image credits: x

अयोध्या में फ्री में खाना

अगर आप भी अयोध्या जा रहे हैं और भीड़ के चलते खाने का इंतजाम नहीं हो पा रहा है तो राम रसोई में जाकर मुफ्त में खाना खा सकते हैं। यहां राम भक्तों को फ्री में खाना खिलाया जाता है।

Image credits: Image: Freepik

अयोध्या राम रसोई में कितने लोग खाते हैं

अयोध्या में राम रसोई पटना के हनुमान मंदिर ट्रस्ट की तरफ से चलाई जाती है। जहां रोजाना 2,500 से 3,000 राम भक्त स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाते हैं।

Image credits: x

अयोध्या में राम रसोई कहां है

अमावा मंदिर में पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट राम रसोई चलता है। इसमें हर महीने करीब 90 हजार भक्तों मुफ्त खाना खाते हैं।बता दें अयोध्या के होटल में रहना-खाना 8 से 10 गुना महंगा हो गया है

Image credits: social media

राम रसोई में कितने बजे तक खाना मिलता है

अयोध्या में हर दिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक राम रसोई में भक्तों को कूपन मिलता है। अलग-अलग जगहों से आने वाले भक्त यहां आकर प्रसाद के तौर पर भोजन करते हैं।

Image credits: Getty

कहां से मिलता है राम रसोई का कूपन

अयोध्या में रामलला के दर्शन वाले रास्ते पर एक कार्यलय है, जहां से भक्तों को भोजन के लिए कूपन मिलता है। इसी कूपन को दिखाने के बाद राम रसोई में खाने की थाली मिलती है।

Image credits: Freepik

राम रसोई में खाने में क्या-क्या मिलता है

राम रसोई में 9 तरह के व्यंजन परोसे जाते हैं। इसमें दो तरह की सब्जी, कचौड़ी, चटनी, कतरनी चावल, अरहर दाल, कोफ्ता, आलू दम, देशी घी, तिलौड़ी, पापड़ और सांभर मिलता है।

Image credits: Instagram