Hindi

4 बार प्यार लेकिन इस लड़की को लेकर सबसे ज्यादा सीरियस थे Ratan Tata

Hindi

रतन टाटा का निधन

बिजनेस टाइकून और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन (Ratan Tata Death ) हो गया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में एडमिट थे।

Image credits: Facebook
Hindi

22 साल रहे टाटा ग्रुप के चेयरमैन

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को हुआ था। उनके दादा जमशेदजी टाटा थे। वह 1990 से 2012 तक 22 साल तक ग्रुप के चेयरमैन रहे। 2016 से 2017 तक अंतरिम चेयरमैन थे।

Image credits: Facebook
Hindi

रतन टाटा ने ग्रुप के लिए क्या-क्या किया

रतन टाटा, Tata Group के चैरिटेबल ट्रस्ट्स के प्रमुख थे। अपने कार्यकाल में ग्रुप को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया। एअर इंडिया और लैंडरोवर-जगुआर को पोर्टफोलियो में जोड़ा।

Image credits: X Twitter
Hindi

रतन टाटा के माता-पिता

रतन टाटा के पिता का नाम नवल टाटा था, जो एक बड़े उद्योगपति थे। उन्होंने टाटा ग्रुप में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी। वहीं, मां सोनी टाटा एक हाउसवाइफ थीं।

Image credits: Facebook
Hindi

रतन टाटा की लव स्टोरी

रतन टाटा को एक-दो नहीं बल्कि चार बार प्यार हुआ था। हालांकि, वह लाइफटाइम सिंगल ही रहें। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद इस बात का जिक्र किया था।

Image credits: Facebook
Hindi

रतन टाटा की सीरियस लव स्टोरी

रतन टाटा के चारों प्यार में सबसे सीरियल लव स्टोरी उनके अमेरिका में रहने से जुड़ी है। यूएस में जिस लड़की से उन्हें प्यार था, उससे शादी भी करने वाले थे लेकिन वह भारत लौट आए।

Image credits: social media
Hindi

रतन टाटा की शादी क्यों नहीं हुई

रतन टाटा की गर्लफ्रेंड को भी भारत आना था लेकिन तभी 1962 में भारत-चीन में यु्द्ध चल रहा था और वो भारत नहीं आ पाईं। कुछ साल अमेरिका में रहीं फिर किसी और के साथ शादी कर लीं।

Image Credits: social media