शेयर मार्केट में हाहाकार...जानें इतनी बड़ी गिरावट की सबसे बड़ी वजह
Business News May 03 2024
Author: Satyam Bhardwaj Image Credits:freepik
Hindi
शेयर मार्केट में गिरावट
शुक्रवार को शेयर बाजार में अचानक से गिरावट आ गई। BSE सेंसेक्स में 750 से ज्यादा अंक टूटकर 74,000 के भी नीचे आ गया। निफ्टी ने भी 22,500 का लेवल तोड़ा।
Image credits: freepik
Hindi
सेंसेक्स-निफ्टी कितने पर
BSE सेंसेक्स शुक्रवार मार्केट बंद होने तक 732.96 अंकों की भारी गिरावट के साथ 73878.15 पर बंद हुआ, जबकि NSE का निफ्टी 22475.85 के लो लेवल पर रही।
Image credits: freepik
Hindi
निवेशकों के करोड़ों डूबे
बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 4.25 लाख करोड़ कम हो गया। निवेशकों को करीब 4 लाख करोड़ रुपए का बड़ा झटका लगा है।
Image credits: Getty
Hindi
एशिया के सभी बाजारों में गिरावट
ये गिरावट भारतीय शेयर बाजार तक ही नहीं बल्कि एशिया के तमाम शेयर बाजारों में हावी रहा। जापान के निक्केई, चीन का शांघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया के कोस्पी भी लुढ़का।
Image credits: freepik
Hindi
किन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर पूरे मार्केट पर देखने को मिला।
Image credits: freepik
Hindi
अचानक से आई गिरावट का कारण
हैवीवेट्स शेयरों जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, नेस्ले में गिरावट की वजह से पूरे मार्केट पर असर दिखा। वेटेज ज्यादा होने से सेंसेक्स में बड़ी गिरावट हुई।
Image credits: Getty
Hindi
बीएसई का मार्केट कैप भी कम हुआ
बीएसई का मार्केट कैप इस गिरावट में घटकर 406.22 लाख करोड़ हो गया है, जो सुबह मार्केट खुलने पर 410 लाख करोड़ से भी ज्यादा था।