Business News

मोटा मुनाफा कमाना है तो कर लें पैसों का जुगाड़,TATA ग्रुप ला रहा 8 IPO

Image credits: Freepik

टाटा ग्रुप लाएगा IPO

देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप (Tata Group) कई कंपनियों के आईपीओ लाने का प्लान बना रहा है। अगले 2-3 सालों में कई पब्लिक इश्यू लाने की तैयारी यह ग्रुप कर रहा है।

Image credits: Freepik

टाटा के कौन-कौन से IPO आने वाले हैं

1. टाटा कैपिटल, 2. टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स, 3. टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, 4. बिगबास्केट, 5. टाटा डिजिटल, 6. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, 7. टाटा हाउसिंग, 8. टाटा बैटरी

Image credits: Getty

क्या है टाटा ग्रुप का प्लान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा ग्रुप डिजिटल, रिटेल, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी जैसे नए सेक्टर्स में तेजी से आगे बढ़ने का प्लान बना रह ाहै।

Image credits: X Twitter

टाटा का आखिरी आईपीओ कब आया था

नवंबर 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज ने 3,000 करोड़ रुपए का आईपीओ लॉन्च किया था। साल 2004 में देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा निर्यातक, TCS के बाद यह ग्रुप की पहली पब्लिक पेशकश थी।

Image credits: Social media

टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ का रिस्पॉन्स

टाटा टेक का आईपीओ आते ही निवेशकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिखाया था। इस आईपीओ को 22 नवंबर से 24 नवंबर 2023 तक कुल 70 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

Image credits: Social media

टाटा का फ्यूचर प्लान क्या है

टाटा ग्रुप 2022 की अंतिम तिमाही में 2027 तक नए सेक्टर्स में 90 बिलियन डॉलर निवेश का ऐलान किया है। इनमें मोबाइल कंपोनेंट्स, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी जैसे सेक्टर्स हैं।

Image credits: Wikipedia

टाटा ग्रुप का एमकैप कितना है

टाटा समूह की लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप वर्तमान में 30 लाख करोड़ से भी ज्यादा है। इतना बड़ा एमकैप रखने वाला यह देश का पहला और इकलौता ग्रुप है।

Image credits: Social media