Hindi

ये हैं भारत के 10 सबसे महंगे घर, जानें लिस्ट में किस-किसके बंगले

Hindi

एंटीलिया (मुकेश अंबानी)

मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित एंटीलिया भारत का सबसे महंगा घर है। इसकी कीमत करीब 12,000 करोड़ रुपए है।

Image credits: Getty
Hindi

JK हाउस (रेमंड ग्रुप)

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया का जेके हाउस भारत का दूसरा सबसे महंगा घर है। इसकी कीमत 6,000 करोड़ रुपए आंकी गई है।

Image credits: twitter
Hindi

एबोड (अनिल अंबानी)

अनिल अंबानी का घर एबोड एक 17 मंजिला बिल्डिंग है। पहले मुकेश अंबानी भी यहीं रहते थे। इस घर की कीमत 5,000 करोड़ रुपए है।

Image credits: pursuitist
Hindi

जटिया हाउस (कुमारमंगलम बिड़ला)

मुंबई के मालाबार हिल्स स्थित जटिया हाउस बिड़ला ग्रुप के कुमारमंगलम बिड़ला का घर है। इस बंगले की कीमत 425 करोड़ रुपए है।

Image credits: rediff
Hindi

अडानी हाउस (गौतम अडानी)

गौतम अडानी का दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में आलीशान बंगला है। 3.4 एकड़ में फैले इस बंगले की कीमत करी 400 करोड़ रुपए के आसपास है।

Image credits: india times
Hindi

मन्नत (शाहरुख खान)

मुंबई के बांद्रा (बैंडस्टैंड)स्थित आलीशान बंगला मन्नत शाहरुख खान का है। समंदर किनारे बने इस 6 मंजिला बंगले की कीमत करीब 200 करोड़ रुपए है।

Image credits: chiloka.com
Hindi

कोलाबा मेंशन (रतन टाटा)

रतन टाटा का ये आलीशान घर मुंबई के कोलाबा में स्थित है। 13,350 वर्गफीट में फैले इस शानदार बंगले की कीमत करीब 150 करोड़ रुपए है।

Image credits: pursuitist
Hindi

हेरिटेज बंगलो (नवीन जिंदल)

जिंदल ग्रुप के नवीन जिंदल का ये हेरिटेज बंगलो दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित है। इस शानदार बंगले की अनुमानित कीमत 150 करोड़ रुपए है।

Image credits: Roofontop
Hindi

जलसा (अमिताभ बच्चन)

अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा मुंबई के सबसे पॉश इलाके जुहू में स्थित है। इस बंगले की अनुमानित कीमत करीब 120 करोड़ रुपए है।

Image credits: Social Media
Hindi

किंगफिशर टॉवर (विजय माल्या)

किंगफिशर बिजनेस टाइकून विजय माल्या ने बेंगलुरु के यूबी सिटी में व्हाइट हाउस इन द स्काई बनाया है। इसे किंगफिशर टॉवर भी कहते हैं। 34 मंजिला इस घर की कीमत 100 करोड़ रुपये है।

Image Credits: ohmyindia.com