Business News

Budget : जानें कब-कब प्रधानमंत्री ने पेश किया देश का आम बजट

Image credits: Freepik

बजट 2024 कब आएगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का अंतरिम बजट पेश करने जा रही हैं। यह बजट लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही आ रहा है। नई सरकार आने के बाद पूर्ण बजट पेश होगा।

Image credits: freepik

कितनी बार प्रधानमंत्री ने पेश किया बजट

केंद्र सरकार में वित्त मंत्री बजट पेश करते हैं। हालाांकि, भारतीय इतिहास में तीन बार ऐसा भी हुआ है, जब प्रधानमंत्री को देश का बजट संसद में पेश करना पड़ा था।

Image credits: Freepik

पहली बार किस प्रधानमंत्री ने पेश किया बजट

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने1958-59 का आम बजट संसद में पेश किया था। यह पहली बार था, जब देश के प्रधानमंत्री ने बजट पेश किया था।

Image credits: our own

जवाहर लाल नेहरू ने कब संभाला वित्त मंत्रालय

प्रधानमंत्री रहते हुए जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार 13 फरवरी, 1958 को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाली थी। तब तत्कालीन वित्त मंत्री टीटी कृष्‍णाचारी ने इस्तीफा दे दिया था।

Image credits: our own

पं. नेहरू ने दो बार संभाली वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी

जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री रहते दो बार देश के वित्त मंत्री रह चुके थे। पहले 24 जुलाई 1956 से 30 अगस्त 1956 तक, फिर 13 फरवरी 1958 से लेकर 13 मार्च 1958 तक वित्त मंत्री रहे।

Image credits: Getty

बजट पेश करने वाली दूसरी प्रधानमंत्री

जवाहर लाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी दूसरी प्रधानमंत्री रहीं, जिन्होंने बजट पेश किया। तब तत्कालीन वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के इस्तीफे के बाद उन्होंने वित्त मंत्री का पदभार संभाला।

Image credits: Facebook

आम बजट पेश करने वाली पहली महिला

इंदिरा गांधी देश की पहली महिला वित्‍त मंत्री रहीं, जिन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए 1970-71 का आम बजट पेश किया था। आम बजट पेश करने वाली वे देश की पहली महिला थीं।

Image credits: Getty

आम बजट पेश करने वाले तीसरे प्रधानमंत्री

लिस्ट में तीसरा नाम राजीव गांधी का है, जिन्होंने तत्कालीन वित्त मंत्री वीपी सिंह के सरकार से बाहर होने बाद प्रधानमंत्री रहते वित्त मंत्री का पदभार संभाला, 1987-88 का बजट पेश किया।

Image credits: Wikipedia