Hindi

जानें क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना, कैसे कर सकते हैं अप्लाई

Hindi

नरेंद्र मोदी ने जारी किए पीएम किसान निधि के फंड

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले पीएम किसान निधि (PM Kisan Nidhi) के फंड जारी किए। करीब 20 हजार करोड़ रुपए किसानों को दिए जाएंगे।

Image credits: X-Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi
Hindi

किसानों को मिलती है आर्थिक मदद

पीएम-किसान योजना देश के सभी भूमिधारक किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई केंद्रीय सरकार की योजना है। इसे फरवरी 2019 में शुरू किया गया था।

Image credits: X-Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi
Hindi

एक साल में मिलते हैं 6 हजार रुपए

पीएम-किसान योजना के पात्र किसानों को 6000 रुपए प्रति साल सहायता मिलती है। यह 2-2 हजार के तीन किश्त में दी जाती है। इससे 9.3 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ होता है।

Image credits: X-Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi
Hindi

कैसे कर सकते हैं पीएम-किसान योजना के लिए अप्लाई

PM Kisan Yojana के लिए अप्लाई करने के लिए भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in के ‘Farmer Corner’ पर जाएं।

Image credits: X-Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi
Hindi

आधार नंबर डालकर भरें कैप्चा कोड

‘New Farmer Registration’ पर क्लिक करें। इसके बाद अपना आधार नंबर डालकर कैप्चा कोड भरें। इसके बाद नया पेज खुलेगा। यहां सभी मांगी गई जानकारी देकर ‘Yes’ पर क्लिक करें।

Image credits: X-Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi
Hindi

एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद करना होगा e-KYC

PM-Kisan application form 2023 को पूरा भरें। दिए गए जानकारी को सेव कर पिंटआउट निकाल लें। इसके बाद आपको e-KYC करना होगा।

Image credits: X-Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi
Hindi

e-KYC के लिए OTP जरूरी

पीएम किसान योजना के लिए e-KYC करने के लिए https://fw.pmkisan.gov.in/aadharekyc.aspx पर जाएं। यहां आपको OTP आधारित e-KYC दिखेगा।

Image credits: X-Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi
Hindi

ऐसे पाएं OTP

दिए गए बॉक्स में आधार नंबर डालें। इसके बाद ‘Search’ बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आधार से रजिस्टर्ड अपना मोबाइल नंबर डालें और ‘Get OTP’ बटन पर क्लिक करें।

Image credits: X-Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi
Hindi

OTP वेरिफाइड होने के बाद ‘Submit’ पर करें क्लिक

आपके मोबाइल पर OTP आएगा। इसे इंटर करें। OTP वेरिफाइड होने के बाद e-KYC प्रक्रिया पूरा करने के लिए ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। आपका आवेदन हो जाएगा।

Image credits: X-Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi
Hindi

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए कौन पात्र हैं?

इस योजना का लाभ छोटे या सीमांत किसानों को मिलता है। डॉक्टर, इंजीनियर, सीए जैसे पेशेवर को इसका लाभ नहीं मिलता।

Image credits: X-Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi
Hindi

सरकारी नौकरी से रिटायर कर्मचारी नहीं ले सकते लाभ

अगर किसी सीनियर सिटिजन को 10,000 रुपए से अधिक पेंशन मिलती है या वह सरकारी नौकरी से रिटायर कर्मचारी है तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता।

Image credits: X- Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi
Hindi

बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं तो नहीं आएगा पैसा

जिन लोगों का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है, उन्हें इसकी किस्त नहीं मिलेगी। पीएम किसान से जुड़े किसान अगर ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो उन्हें अगली किस्त नहीं मिलेगी।

Image Credits: X- Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi