Business News

Women Day: घर की गृह लक्ष्मी का फ्यूचर बनाएं ब्राइट,दें 9 स्पेशल गिफ्ट

Image credits: Getty

महिला सम्मान बचत पत्र

इस स्कीम में दो साल के लिए कम से कम 1,000 से लेकर 2 लाख रु. तक घर की गृह लक्ष्मी के नाम जमा कर सकते हैं। 7.5% सालाना ब्याज पर उन्हें अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

Image credits: Getty

PPF

घर की महिलाओं का पीपीएफ अकाउंट खुलवा सकते हैं। 15 साल की लॉक-इन पीरियड में 7.1 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है। 500 से लेकर 1.50 लाख रु. तक निवेश कर सकती हैं।

Image credits: Freepik

SSY

अगर बेटी की उम्र 10 साल से कम है तो उसके लिए महिला दिवस पर सुकन्या समृद्धि स्‍कीम की शुरुआत कर सकते हैं। 15 साल तक सालाना 250 से 1.5 लाख रु. तक जमा कर 8.2% ब्याज पा सकते हैं।

Image credits: Getty

FD

घर की महिला के नाम एकमुश्त पैसा जमा करने के लिए उनकी एफडी खुलवा सकते हैं। इससे उन्हें सही समय पर इन पैसों का लाभ मिलेगा और इस निवेश में रिस्क भी नहीं है।

Image credits: Getty

SIP

परिवार की महिलाओं को फाइनेंशियली मजबूत बनाने के लिए इस महिला दिवस से उनके लिए SIP की शुरुआत कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड में 500 रु. से निवेश कर अच्छा रिटर्न पा सकती हैं।

Image credits: Getty

LIC पॉलिसी

LIC कई स्कीम महिलाओं के लिए चलाता है।इस महिला दिवस पर उनके लिए कोई पॉलिसी खरीद सकते हैं। मैच्‍योरिटी के बाद उन्हें एकमु‍श्‍त पैसा मिलेगा, जिसे वे जरूरत के हिसाब से खर्च कर सकती हैं

Image credits: Getty

NPS

एनपीएस रिटायरमेंट फंड बनाने में मदद करता है। इसमें इक्विटी, सरकारी बॉन्ड, लिक्विड फंड, कॉर्पोरेट बॉन्ड जैसी जगह निवेश किया जाता है। सालाना 6 हजार रु. निवेश करना है।

Image credits: Getty

हेल्थ इंश्योरेंस

घर की महिलाओं को सुरक्षित रखने उनका हेल्थ इंश्योरेंस करवा सकते हैं। मेडिकल इमरजेंसी में ये काम आता है। इलाज खर्च के लिए परेशान नहीं होना पड़ता है। इससे बचत और टैक्स बचत होता है।

Image credits: Getty

गोल्ड ज्वेलरी

इस महिला दिवस घर की गृह लक्ष्मी को गिफ्ट में गोल्ड ज्वेलरी दे सकते हैं। ये श्रृंगार के साथ ही एक निवेश होता है। जिसका उपयोग इमरजेंसी में फंड की जरूरत होने पर कर सकते हैं।

Image credits: Getty