Business News

Year Ender 2023:दुनिया के 10 लोग,जिनके पास इस साल रहा सबसे ज्यादा पैसा

Image credits: Getty

1. एलन मस्क (Elon Musk)

एक्स, स्टारलिंक और टेस्ला के मालिक एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। साल 2023 में उनके पास सबसे ज्यादा 245.10 बिलियन डॉलर की संपत्ति रही है।

Image credits: Getty

2. बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault)

फ्रांस लग्जरी फैशन ब्रांड LV के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कुल नेट वर्थ 196.90 बिलियन डॉलर है।

Image credits: Getty

3. जेफ बेजोस (Jeff Bezos)

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर अमेजन के फाउंडर और मालिक जेफ बेजोस हैं। उनकी कुल नेटवर्थ करीब 168.20 बिलियन डॉलर है।

Image credits: Getty

4. Larry Ellison

दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान अमेरिकन बिजनेसमैन और Oracle के मालिक Larry Ellison हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 145.30 बिलियन डॉलर है।

Image credits: Getty

5. वॉरेन बफे (Warren Buffett)

सबसे ज्यादा अमीरों की लिस्ट में पांचवा नंबर अमेरिकी कंपनी बर्कशायर हैथवे के मालिक वॉरेन बफे का नाम है। उनकी कुल नेट वर्थ साल 2023 में 119.50 बिलियन डॉलर रही।

Image credits: Getty

6. बिल गेट्स (Bill Gates)

माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स दुनिया के 6वें सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कुल संपत्ति 117.20 बिलियन डॉलर है।

Image credits: Getty

7. मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg)

फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप की कंपनी मेटा के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग दुनिया के 7वें सबसे अमीर इंसान हैं। उनकी नेटवर्थ 115.3 बिलियन डॉलर है।

Image credits: Getty

8. Larry Page

गूगल फाउंडर Larry Page अमीरों की लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं। उनकी इस साल 2023 में कुल नेटवर्थ 112.3 बिलियन डॉलर रही है।

Image credits: Getty

9. Steve Ballmer

माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ और अमेरिकन बिजनेसमैन Steve Ballmer दुनिया के 9वें सबसे अमीर इंसान हैं। इस साल उनकी कुल नेटवर्थ 111 बिलियन डॉलर रही है।

Image credits: Getty

10. सर्गेई मिखाइलोविच (Sergei Mikhailovich)

गूगल के को-फाउंडर सर्गेई मिखाइलोविच दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 107.80 बिलियन डॉलर है।

Image credits: X Twitter