₹115 का Petrol असली है या नकली? पंप पर तुरंत करें ये फ्री टेस्ट
Business May 25 2026
Author: Satyam Bhardwaj Image Credits:Getty
Hindi
पेट्रोल पंप पर सबसे पहले क्या देखें?
जब भी पेट्रोल भरवाएं, सबसे पहले मशीन की रीडिंग जरूर देखें। मीटर में '0.00' दिखने के बाद ही फ्यूल भरवाना शुरू करें। कई लोग बातचीत में उलझ जाते हैं और यहीं गलती हो जाती है।
Image credits: Freepik
Hindi
पेट्रोल की शुद्धता कैसे चेक करें?
बहुत कम लोगों को पता है कि पेट्रोल पंप पर फिल्टर पेपर टेस्ट (Filter Paper Test) की सुविधा होती है। इससे चेक कर सकते हैं कि पेट्रोल शुद्ध मिल रहा है या मिलावटी।
Image credits: Getty
Hindi
फिल्टर पेपर टेस्ट कैसे काम करता है?
पेट्रोल की कुछ बूंदें फिल्टर पेपर पर डालें। अगर पेट्रोल जल्दी उड़ जाए और कोई दाग न छोड़े, तो फ्यूल सही माना जाता है। अगर पेपर पर दाग या निशान बच जाए, तो उसमें मिलावट हो सकती है।
Image credits: Getty
Hindi
क्या पेट्रोल पंप पर ये टेस्ट मांग सकते हैं?
आप कस्टमर होने के नाते आपके कुछ अधिकार हैं। आप पेट्रोल पंप पर ये टेस्ट चेक कर सकते हैं। डेंसिटी चेक भी करा सकते हैं। हर पेट्रोल पंप पर डेंसिटी मशीन होती है।
Image credits: Getty
Hindi
डेंसिटी मशीन कैसे काम करती है?
पेट्रोल और डीजल की तय डेंसिटी रेंज होती है। अगर रीडिंग तय सीमा से अलग हो, तो तेल में गड़बड़ी हो सकती है। अगर आपको पेट्रोल की क्वालिटी पर शक हो, तो सीधे डेंसिटी चेक की मांग करें।
Image credits: Getty
Hindi
5 लीटर टेस्ट क्या है?
हर पेट्रोल पंप पर 5 लीटर वाला वैरिफाइड मेजरिंग केन रखा जाता है। अगर आपको लगता है कि कम पेट्रोल डाला जा रहा, तो आप 5 लीटर टेस्ट करवा सकते हैं। इससे पता चल जाएगा मशीन सही है या नहीं।
Image credits: Getty
Hindi
गाड़ी अचानक कम माइलेज देने लगे तो क्या करें?
कई बार खराब फ्यूल की वजह से बाइक या कार अचानक कम माइलेज देने लगती है। ऐसे में एक-दो बार किसी दूसरे भरोसेमंद पेट्रोल पंप से फ्यूल भरवा कर फर्क जरूर देखें।
Image credits: Pexels
Hindi
अगर पेट्रोल में गड़बड़ी मिले तो शिकायत कहां करें?
अगर आपको फ्यूल चोरी या मिलावट का शक है, तो तुरंत पेट्रोल पंप मैनेजर से बात करें। आप ऑयल कंपनी के कस्टमर केयर, ऑफिशियल वेबसाइट या कंज्यूमर हेल्पलाइन पर शिकायत कर सकते हैं।