अरविंद केजरीवाल की बेटी पिता की तरह ही मल्टीटैलेंटेड है। पढ़ाई से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक हर चीज में आगे है। केजरीवाल परिवार को अपनी बेटी पर और हर्षिता को अपने परिवार पर गर्व है।
अपने माता-पिता के बेहद करीब हर्षिता केजरीवाल अपने पिता अरविंद केजरीवाल की सबसे बड़ी फैन हैं और उनके चुनावी अभियानों के वीडियोज अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करती रहती हैं।
अरविंद की बेटी हर्षिता की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा से पूरी की है। CBSE बोर्ड 10वीं में उन्हें 98% जबकि 12वीं में 96% मार्क्स मिले।
हर्षिता ने 12वीं में हर सब्जेक्ट में 90% से ज्यादा मार्क्स हासिल किये। जिसमें मैथ्स में 95%, फिजिक्स में 99%, कंप्यूटर साइंस में 94% और केमेस्ट्री और इंग्लिश में 96% अंक मिले।
12वीं बोर्ड के बाद हर्षिता केजरीवाल ने JEE मेन में शानदार रैंक हासिल की और IIT-JEE क्लियर कर IIT दिल्ली से बी.टेक डिग्री हासिल की। यहां वह अपने बैच की टॉपर स्टूडेंट्स में एक रही।
IIT में पढ़ाई के दौरान ही उन्हें कई मल्टीनेशनल कंपनियों से जॉब ऑफर मिले। हर्षिता ने करियर की शुरुआत गुरुग्राम स्थित कंपनी बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप से एसोसिएट कंसल्टेंट के रूप में की।
जॉब के अलावा हर्षिता केजरीवाल ने अपने एक दोस्त के साथ मिल कर एंटरप्रेन्योरशिप में भी कदम रखा और हेल्थ ब्रांड बेसिल की शुरुआत की। यह कंपनी हेल्थ प्रोडक्ट्स बनाती है।
हर्षिता केजरीवाल सिर्फ पढ़ाई में ही आगे नहीं हैं, वह एक ट्रेंड ओडिसी डांसर भी हैं। उन्होंने कई डांस कंपीटिशन में भाग लिया है और पुरस्कार भी जीते हैं।
हर्षिता केजरीवाल को हिंदी, अंग्रेजी के अलावा फ्रांसीसी भाषा भी आती है। वह फर्राटेदार फ्रेंच बोल सकती है।
अरविंद केजरीवाल को अपनी बेटी की सादगी और आत्मनिर्भरता पर गर्व है। उनके अनुसार हर्षिता की मेहनत और सफलता उन्हें हमेशा प्रेरित करती है।