क्या करते हैं CM नीतीश कुमार के बेटे? जानें कितनी है निशांत की नेटवर्थ
Education Nov 20 2025
Author: Anita Tanvi Image Credits:Getty
Hindi
बिहार CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का करियर
नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके इकलौते बेटे निशांत कुमार क्या करते हैं और कितने-पढ़े लिखे हैं?
Image credits: Getty
Hindi
लाइमलाइट से दूर रहते हैं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार हमेशा से पब्लिक लाइमलाइट से दूर रहे हैं। राजनीति के इतने बड़े परिवार से आते हुए भी निशांत ने खुद के लिए एक बिल्कुल अलग रास्ता चुना है।
Image credits: Getty
Hindi
कौन हैं निशांत कुमार?
निशांत कुमार का जन्म 1975 में हुआ था और वे बिहार सीएम नीतीश कुमार और मंजू सिन्हा के इकलौते बेटे हैं। 2007 में उनकी मां का निधन हो गया था।
Image credits: Getty
Hindi
निशांत कुमार ने कौन से स्कूल की पढ़ाई?
निशांत की स्कूलिंग दो शहरों में हुई। सबसे पहले उन्होंने सेंट करेन स्कूल, पटना में पढ़ाई की। इसके बाद आगे की पढ़ाई मनावा भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, मसूरी से पूरी की।
Image credits: Getty
Hindi
निशांत कुमार ने BIT मेसरा से की है इंजीनियरिंग
निशांत ने झारखंड के BIT मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। यहां से उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। करियर एक इंजीनियर के तौर पर ही शुरू किया।
Image credits: Getty
Hindi
निशांत कुमार की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निशांत कुमार की नेटवर्थ लगभग 3.6 करोड़ रुपये बताई जाती है। वे अपने आर्थिक मामलों को खुद ही संभालते हैं और किसी सरकारी या राजनीतिक पद पर नहीं हैं।
Image credits: Getty
Hindi
निशांत कुमार का राजनीति में आने का प्लान?
निशांत ने कई बार साफ कहा है कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। 2017 में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि न मुझे राजनीति में दिलचस्पी है और न ही इस क्षेत्र का ज्ञान।
Image credits: Getty
Hindi
सरकार के कामकाज पर रखते हैं नजर?
रिपोर्ट्स की मानें तो निशांत राजनीति से दूर रहते हैं लेकिन कई बड़ी सरकारी नीतियों और फैसलों पर उनकी समझ काफी गहरी है। वे कई अहम राजनीतिक घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रखते हैं।