Education

12वीं के बाद मर्चेंट नेवी में बनाएं करियर, लाखों में मिलती है सैलरी

Image credits: Getty

रोमांचक करियर के साथ मोटी सैलरी

मर्चेंट नेवी में करियर बनाना कई कैंडिडेट का सपना हो सकता है। यहां नौकरी मिलने के बाद रोमांचक जॉब एक्सपीरिएंस तो होता ही है, साथ ही जबरदस्त सैलरी मिलती है।

Image credits: Getty

मर्चेंट नेवी और नेवी में है अंतर

बता दें कि मर्चेंट नेवी और नेवी (नौसेना) दोनों में अंतर है। कई कैंडिडेट्स दोनों में कन्फ्यूज हो सकते हैं लेकिन नौसेना का काम देश रक्षा का है जबकि मर्चेंट नेवी का काम कमर्शियल है।

Image credits: Getty

मर्चेंट नेवी में काम का नेचर

मर्चेंट नेवी के तहत महासागरों से माल एक देश से दूसरे देश पहुंचाया जाता है। यह जॉब युवाओं को आकर्षित करता है क्योंकि इसमें कई देशों में घूमने का मौका मिलता है।

Image credits: social media

12वीं पास के लिए निकलती हैं भर्तियां

जरूरत अनुसार मर्चेंट नेवी 12वीं पास कैंडिडेट के लिए कई पदों पर भर्तियां निकालता है। पोस्ट अनुसार योग्यता अलग-अलग हो सकती है।

Image credits: Twitter

मर्चेंट नेवी में करियर बनाने के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

मर्चेंट नेवी में करियर बनाने के लिए कैंडिडेट को साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स) से 12वीं पास होना जरूरी है। मार्क्स 60 प्रतिशत से कम नहीं होने चाहिए।

Image credits: Twitter

ऑफिसर्स पोस्ट के लिए डिग्री

मर्चेंट नेवी में ऑफिसर्स पोस्ट के लिए 12वीं के बाद मरीन इंजीनियरिंग में बीटेक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई, नॉटिकल साइंस में बीएससी जैसी स्पेशलाइज्ड डिग्री, डिप्लोमा जरूरी है।

Image credits: Twitter

उम्र सीमा

मर्चेंट नेवी में नौकरी पाने के लिए कैंडिडेट की न्यूनत आयु सीमा 17 साल जबकि अधिकत उम्र सीमा 25 साल तक है।

Image credits: social media

मर्चेंट नेवी का सेलेक्शन प्रोसेस

मर्चेट नेवी वैकेंसी के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट को चयन के लिए लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, काउंसलिंग जैसे राउंड को पार करना पड़ता है।

Image credits: Twitter

मर्चेंट नेवी जॉब: सैलरी

मर्चेंट नेवी में सेलेक्शन के बाद एक कैंडिडेट की शुरुआती सैलरी 60 हजार तक होती है वहीं डेक ऑफिसर की सैलरी 1.5 लाख रुपये तक होती है।

Image credits: Twitter