फरवरी से अप्रैल का समय आते ही बोर्ड एग्जाम्स का दौर शुरू हो जाता है। CBSE, ICSE, ISC के साथ-साथ अधिकतर स्टेट बोर्ड की परीक्षाएं भी इसी दौरान होती हैं।
लेकिन बोर्ड एग्जाम्स खत्म होते ही कई छात्र इस बात को लेकर तनाव में रहते हैं कि 12वीं के बाद क्या करना है? यह फैसला लेना आसान नहीं होता।
अगर आप ग्रेजुएशन के बाद तुरंत नौकरी करना चाहते हैं, तो मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स करना सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।
12वीं के बाद इन मैनेजमेंट कोर्सेज में एडमिशन लेकर आप सिर्फ 3 साल में शानदार करियर बना सकते हैं और लाखों रुपये सैलरी वाली नौकरी पा सकते हैं।
BBA 12वीं के बाद सबसे पॉपुलर मैनेजमेंट कोर्स है। 3 साल का यह कोर्स साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स छात्रों के लिए ओपन है। इसके बाद मल्टीनेशनल कंपनियों में मैनेजमेंट लेवल पर जॉब पा सकते हैं।
BBM कोर्स बिजनेस मैनेजमेंट के साथ लीडरशिप-एंटरप्रेन्योरशिप स्किल्स सिखाता है। 12वीं के बाद कोई भी स्ट्रीम वाले एडमिशन ले सकते हैं। इसमें बड़े पैकेज की नौकरियां आसानी से मिलती हैं।
होटल मैनेजमेंट में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए BHM बेस्ट ऑप्शन है। इसमें होटल ऑपरेशन्स-मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद होटल इंडस्ट्री में शानदार जॉब्स मिलती है।
मैनेजमेंट डिग्री के बाद पसंद अनुसार कई फील्ड में काम कर सकते हैं-
बहुत सी कंपनियां जॉब के लिए उन कैंडिडेट्स को प्राथमिकता देती हैं, जिनके पास 12वीं के बाद मैनेजमेंट डिग्री हो। अच्छे मैनेजमेंट कॉलेज से पढ़ाई करने पर कोर्स की वैल्यू और बढ़ जाती है।
इस तरह आप 12वीं के बाद किसी मैनेजमेंट कोर्स में ग्रेजुएशन और फिर MBA करके अपने करियर में आगे बढ़ना आसान बना सकते हैं और ऊंचाईयों तक पहुंच सकते हैं।