बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार महाराष्ट्र के नये उपमुख्यमंत्री हैं। तीनों का एजुकेशन क्वालिफिकेशन जानिए। ज्यादा पढ़ा लिखा कौन?
देवेंद्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई, 1970 को हुआ। शुरुआती पढ़ाई नागपुर से की। इसके बाद उन्होंने नागपुर यूनिवर्सिटी से LLB (लॉ) की डिग्री 1992 में प्राप्त की।
देश में पढ़ाई पूरी करने के बाद फडणवीस ने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई विदेश से की। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री हासिल की। फिर डीएसई बर्लिन से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया।
शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का जन्म 9 फरवरी 1964 को महाराष्ट्र में हुआ। उन्होंने 11वीं तक की पढ़ाई मंगला हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज ठाणे से की है।
इसके बाद एकनाथ शिंदे ने परिवार संभालने के लिए पढ़ाई छोड़ दी। बाद में साल 2014 में उन्होंने यशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्विविद्यालय नासिक से बीए की डिग्री ली।
महाराष्ट्र डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को हाल ही में डी लिट की उपाधी से सम्मानित किया गया है।
वहीं NCP नेता अजीत पवार भी महाराष्ट्र के नये डिप्टी सीएम हैं। रिपोर्ट के अनुसार अजीत पवार ने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है।