आपको पता है, दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है? सात बार लगातार, खुशी के मामले में नंबर 1 पर रहा यह देश फिनलैंड है।
फिनलैंड की राजनीति, काम करने का तरीका, शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाएं दुनिया के लिए मिसाल हैं।
आज के समय में पूरी दुनिया में काम का दबाव और लंबे समय तक काम करने से कर्मचारियों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। लेकिन फिनलैंड इस मामले में सबसे अलग है। यहां के लोग सबसे खुशहाल हैं।
फिनलैंड में लोग काम और निजी जिंदगी का संतुलन बनाए रखते हैं, जिससे वर्क-लाइफ बैलेंस बना रहता है। माता-पिता को अपने बच्चों और परिवार के साथ समय बिताने के लिए छुट्टियां दी जाती हैं।
फिनलैंड में कर्मचारियों को पर्याप्त छुट्टियां मिलती हैं, जिससे वे अपने परिवार के साथ खुशी के पल बिता सकें।
फिनलैंड की शिक्षा प्रणाली बेहतरीन है। किंडरगार्टन से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई मुफ्त है। साथ ही, कुछ जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं भी मुफ्त दी जाती हैं।
इस देश में पुरुष और महिलाओं को नौकरी के समान अवसर मिलते हैं।
फिनलैंड का रहन-सहन सादगी से भरा हुआ है और यही उनकी खुशी का राज है। उनका तरीका पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा है।