Hindi

किस कॉलेज से पढ़ी हैं ओडिशा की पहली महिला CS IAS अनु गर्ग?

Hindi

IAS अनु गर्ग: ओडिशा की पहली महिला चीफ सेक्रेटरी बन रचा इतिहास

1991 बैच की IAS अनु गर्ग को ओडिशा का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह नए साल 2026 से अपना नया पद संभालेंगी। उन्होंने ओडिशा की पहली महिला चीफ सेक्रेटरी बनकर इतिहास रच दिया है।

Image credits: X
Hindi

ओडिशा CS के रूप में IAS अनु गर्ग की नियुक्ति बनी मिसाल

मुख्य सचिव के रूप में अनु गर्ग की नियुक्ति सिर्फ प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि ओडिशा में लिंग समानता और महिलाओं की भागीदारी की बड़ी मिसाल माना जा रहा है। जानिए अनु गर्ग के बारे में।

Image credits: x.com/_anugarg
Hindi

यूपी में जन्म, टैलेंट के दम पर बनीं टॉप ब्यूरोक्रेट

अनु गर्ग का जन्म 1 मार्च 1969 को लखनऊ में हुआ था। वे ओडिशा कैडर की IAS हैं और संतुलित प्रशासनिक दृष्टिकोण के लिए जानी जाती हैं। टैलेंट के दम पर अब राज्य की टॉप ब्यूरोक्रेट हैं।

Image credits: X
Hindi

IAS अनु गर्ग का शानदार एजुकेशन क्वालिफिकेशन

अनु गर्ग ने डीयू के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन की है, फिर लखनऊ विश्वविद्यालय से पीजी और इसके बाद अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी से पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स डिग्री ली।

Image credits: x.com/_anugarg
Hindi

IAS अनु गर्ग का करियर

उनका प्रशासनिक करियर 1993 में झारसुगुड़ा में सब-कलेक्टर के रूप में शुरू हुआ। बारगढ़, संबलपुर, कालाहांडी जैसे जिलों में काम करते हुए विकास योजनाओं को मजबूती दी।

Image credits: x.com/_anugarg
Hindi

मिशन शक्ति के जरिए लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका

राज्य सरकार में रहते हुए अनु गर्ग ने महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और जल संसाधन जैसे क्षेत्रों में योगदान दिया। मिशन शक्ति के जरिए लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे बढ़ाया।

Image credits: X
Hindi

IAS अनु गर्ग की केंद्र सरकार में भी रही अहम भूमिका

केंद्र सरकार में भी उनकी भूमिका अहम रही। वे PMO में जॉइंट सेक्रेटरी रहीं और नीति निर्माण से जुड़े कई बड़े फैसलों का हिस्सा बनी। 2023 में ओडिशा की पहली महिला विकास आयुक्त भी बनीं।

Image credits: x.com/_anugarg

CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु, राजनीति से दूर कहां बना रहे करियर

UP Lekhpal Salary: उत्तर प्रदेश में लेखपाल को कितनी सैलरी मिलती है?

कितना था मैथ्स जीनियस श्रीनिवास रामानुजन का IQ, आम इंसान से कितना अधिक

किस देश के राष्ट्रपति को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी?