आज के समय में Zepto हमारी रोजमर्रा की शॉपिंग का हिस्सा बन गया है, जैसे Blinkit या Instamart। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Zepto के को-फाउंडर कैवल्य वोहरा सिर्फ 22 साल के हैं।
कैवल्य वोहरा भारत के सबसे युवा अरबपति बन चुके हैं, जिनकी कुल संपत्ति लगभग 4,480 करोड़ रुपए है। Hurun India Rich List 2025 ने उन्हें भारत का सबसे युवा अरबपति बताया है।
कैवल्य वोहरा स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस स्टूडेंट थे, लेकिन उन्होंने 18 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़कर अपना बिजनेस शुरू किया।
कैवल्य वोहरा ने अपने दोस्त आदित पालिचा के साथ मिलकर Kiranakart की शुरुआत की, जो 45 मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी देने वाला प्लेटफॉर्म था। फिर 2021 में उन्होंने इसे Zepto में बदल दिया।
Zepto ने जल्द ही भारत के सबसे लोकप्रिय quick commerce स्टार्टअप्स में जगह बना ली। 22 की उम्र में कैवल्य की नेटवर्थ 4480 Cr है। वही 23 साल के आदित पालिचा दूसरे सबसे युवा अरबपति हैं।
कैवल्य वोहरा को Forbes Asia 30 Under 30 में भी शामिल किया गया है, जो उनके इनोवेशन और भारत में युवा उद्यमियों पर असर को दिखाता है।
Zepto ने साबित किया कि एक अच्छा आइडिया और मेहनत से बहुत ही जल्द एक स्टार्टअप बड़े स्तर पर पहुंच सकता है। कैवल्य वोहरा का 45 मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी का आइडिया इसकी का उदाहरण है।