Education

योगी आदित्यनाथ देश के दूसरे सबसे पॉपुलर CM, जानें टॉप पर कौन?

Image credits: social media

योगी देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। भाजपा के योगी आदित्यनाथ को 51.3 प्रतिशत की लोकप्रियता रेटिंग मिली है।

Image credits: social media

उत्तर प्रदेश के 22वें मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के 22वें मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 2022 में राज्य की सत्ता में वापसी कर इतिहास रच दिया था। उनके एक्स अकाउंट पर 27.4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

Image credits: social media

ओडिशा सीएम नवीन पटनायक देश के सबसे पॉपुलर सीएम

मूड ऑफ द नेशन सर्वे के अनुसार देश के सबसे पॉपुलर सीएम की लिस्ट में ओडिशा के नवीन पटनायक टॉप पर हैं। उनकी लोकप्रियता की रेटिंग 52.7 प्रतिशत है। 

Image credits: social media

दो दशकों से ओडिशा के सीएम

यह सर्वे देश में मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता जांचने के लिए कराया गया था। जिसमें सबसे पॉपुलर सीएम के रूप में नवीन पटनायक का नाम आया। वे पिछले दो दशकों से ओडिशा के सीएम रहे हैं।

Image credits: social media

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे नंबर पर

लिस्ट में में तीसरा स्थान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को मिला, उन्हें 48.6 प्रतिशत रेटिंग मिली है।

Image credits: socail media

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल टॉप 4 रैंक

चौथे नंबर पर 42.6 प्रतिशत के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल सबसे पॉपुलर सीएम हैं।

Image credits: social media

माणिक साहा पॉपुलर सीएम की लिस्ट में पांचवें नंबर पर

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को 41.4 प्रतिशत रेटिंग मिली है और इस रेटिंग के साथ वे देश के सबसे पॉपुलर सीएम की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

Image credits: social media

डेंटिस्ट से राजनेता बने माणिक साहा

डेंटिस्ट से राजनेता बने माणिक साहा ने मार्च 2022 में दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 2016 में कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। 

Image credits: social media