Education

पंकज उधास को मिला था पद्मश्री अवार्ड,जानिए क्या करती हैं दोनों बेटियां

Image credits: social media

गजल गायक पंकज उधास ने दुनिया को कहा अलविदा

पार्श्व और गजल गायक पंकज उधास का 72 की उम्र में निधन हो गया। गायक के निधन की खबर उनकी बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

Image credits: social media

तीन भाइयों में सबसे छोटे

पंकज उधास का परिवार गुजरात के जीतपुर से जुड़ा है। तीन भाइयों में वे सबसे छोटे थे। उनके दोनों बड़े भाई मनहर उधास और निरमल उधास भी गजल गायक रहे हैं।

Image credits: social media

किसान पिता के बेटे

पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को हुआ था। उनके पिता किसान थे। 'चिट्ठी आई है' 'चांदी जैसा रंग है तेरा' गीत से गायक को खूब प्रसिद्धी मिली थी।

Image credits: social media

फरीदा से शादी

पंकज उधास ने पारसी धर्म की फरीदा से शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। धर्म अलग होने के कारण शादी के लिए परिवार को मनाना असान नहीं था। काफी कोशिशों के बाद परिवार की सहमति मिली थी।

Image credits: social media

म्यूजिक बैंड चलाती है नायाब उधास

पंकज उधास और फरिदा की दो बेटियां हैं नायाब उधास और रिवा उधास। नायाब ने भारतीय क्लासिकल म्यूजिशियन ओजस अधिया से शादी की है। नायाब अपना म्यूजिक बैंड चलाती है, शोज ऑर्गनाइज करती हैं।

Image credits: social media

रीवा उधास भी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी

पंकज उधास की छोटी बेटी रिवा भी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। लेकिन वो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। 

Image credits: social media

पद्मश्री सम्मान से सम्मानित

पंकज उधास को संगीत के लिए उनके दिए गए शानदार योगदान के लिए साल 2006 में भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।

Image credits: social media