Hindi

भारत के 5 सबसे अनोखे पुल, जो हैं प्रकृति और इंजीनियरिंग का कमाल

Hindi

भारत के अनोखे पुल

भारत में बने कुछ पुल न सिर्फ यातायात का साधन हैं, बल्कि इंजीनियरिंग, प्रकृति और आस्था का शानदार उदाहरण भी हैं। जानिए देश के ऐसे अनोखे पुल, जो दुनिया भर में मशहूर हैं।

Image credits: Getty
Hindi

मेघालय का लिविंग रूट ब्रिज

मेघालय के घने जंगलों में बने लिविंग रूट ब्रिज पेड़ों की जड़ों से तैयार किए जाते हैं। ये पुल 100-150 साल में पूरी तरह विकसित होते हैं और प्रकृति के साथ इंसान के तालमेल की मिसाल हैं।

Image credits: Getty
Hindi

बांद्रा-वर्ली सी लिंक, मुंबई

अरब सागर के ऊपर बना बांद्रा-वर्ली सी लिंक मुंबई की पहचान बन चुका है। यह केबल-स्टे ब्रिज शहर के ट्रैफिक को आसान बनाता है और रात में इसकी रोशनी आकर्षण का केंद्र होती है।

Image credits: Getty
Hindi

बोगीबील ब्रिज, असम

बोगीबील ब्रिज भारत का सबसे लंबा रोड-कम-रेल ब्रिज है। यह ब्रह्मपुत्र नदी पर बना है और असम व अरुणाचल प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करता है।

Image credits: Getty
Hindi

ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला

गंगा नदी पर बना लक्ष्मण झूला धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि भगवान राम के भाई लक्ष्मण ने यहीं से गंगा पार की थी।

Image credits: Getty
Hindi

चिनाब ब्रिज, जम्मू-कश्मीर

चिनाब ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। यह दुर्गम पहाड़ों के बीच बना है और कश्मीर को रेल नेटवर्क से जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है।

Image credits: Getty
Hindi

प्रकृति और आधुनिक इंजीनियरिंग का अद्भुत संगम

पड़ों से बने लिविंग ब्रिज हों या आधुनिक इंजीनियरिंग के चमत्कार, भारत के ये अनोखे पुल देश की तकनीकी क्षमता और सांस्कृतिक विविधता दिखाते हैं। 

Image credits: Getty

भारत में सबसे लंबा नेशनल हाईवे कौन सा है, जानिए कितनी दूरी तय करता है

UPSC NDA 2026: क्या बिना मैथ्स भी भर सकते हैं फॉर्म?

JEE Main 2026: लास्ट मंथ में ऐसे करें तैयारी, टॉप रैंक पक्की

Statue of Liberty फ्रांस से अमेरिका कैसे आई, जानिए 7 किरणों का मतलब