नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 की लिस्ट सामने आ गई है। इस साल 4 खिलाड़यों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
खेल रत्न पुरस्कार 2024 पाने वाले खिलाड़ियों में शूटर मनु भाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम कप्तान हरमनप्रीत सिंह, पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार हैं।
खेल रत्न अवार्ड भारत में खिलाड़ियों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा स्पोर्ट्स अवार्ड है।
खेल रत्न अवार्ड का नाम पहले राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड था लेकिन 2021 में इसका नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया गया।
खेल रत्न पुरस्कार 4 साल की अवधि में किये गए खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
खेल रत्न अवार्ड के विजेता खिलाड़ियों को एक पदक, एक प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार दिया जाता है।
खेल रत्न अवॉर्ड विजेता खिलाड़ी को 25 लाख रुपये दिये जाते हैं।
2020 में खेल रत्न पुरस्कार की राशि 7.5 लाख रुपये से बढ़ा कर 25 लाख रुपये कर दी गई थी।
खेल रत्न अवार्ड की शुरुआत 1991-1992 में की गई थी।