आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा चांदी कौन बनाता है? देश में सबसे बड़ी चांदी बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड है। जो वेदांता ग्रुप की है, जिसके मालिक अनिल अग्रवाल हैं।
India Silver Conference 2025 में हिंदुस्तान जिंक को भारत का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड सिल्वर मैन्युफैक्चरर घोषित किया गया। यह कंपनी दुनिया की टॉप 5 सिल्वर प्रोड्यूसर्स में भी शामिल है।
हिंदुस्तान जिंक राजस्थान की सिंदेसर खुर्द खदान से चांदी निकालती है। यहां से मिलने वाला खनिज गैलेना चांदी में बदला जाता है। यह दुनिया की सबसे ज्यादा चांदी देने वाली खदानों में है।
कंपनी की चांदी अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। इसके 99.99% शुद्ध 30 किलो और 1 किलो के सिल्वर बार को London Bullion Market Association (LBMA) से मान्यता मिली है।
हिंदुस्तान जिंक सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि 40 से ज्यादा देशों में चांदी सप्लाई करती है। भारत के प्राइमरी जिंक मार्केट में इसकी करीब 77% हिस्सेदारी है।
अनिल अग्रवाल का जन्म 1954 में पटना में हुआ। वेदांता ग्रुप के फाउंडर और मेटल किंग कहलाने वाले अनिल ने अपने करियर की शुरुआत बेहद साधारण हालात में की थी।
मुंबई में शुरुआती दिनों में उनके पास बस एक टिफिन और कंबल था। 1976 में शमशेर स्टर्लिंग कॉरपोरेशन खरीदी। 1986 में स्टरलाइट इंडस्ट्रीज शुरु की, जो पहली कॉपर स्मेल्टर व रिफाइनरी बनी।
अनिल अग्रवाल ने सफलता के बावजूद वेदांता फाउंडेशन की स्थापना की और अपने परिवार की 75% संपत्ति दान करने का संकल्प लिया।