Education

साल 2023 की 10 घटनाएं जो भारत में टॉप ट्रेंडिंग गूगल सर्च में रहीं

Image credits: social media

चंद्रयान 3

2023 में इसरो ने चंद्रयान -3 मिशन सफलता पूर्वक पूरा किया। 2019 में पिछला मिशन विफल हो गया था और तीसरे मिशन पर न केवल भारतीयों, बल्कि दुनिया भर ने नजर रखी थी।

Image credits: social media

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट भारत में Google पर दूसरा सबसे अधिक खोजा जाने वाला शब्द था। कर्नाटक में विधान सभा चुनाव10 मई 2023 को हुए। परिणाम 13 मई 2023 को घोषित किए गए।

Image credits: social media

इजराइल न्यूज

भारत के लोगों ने इजराइल-हमास युद्ध भी गूगल पर खूब सर्च किये। इजराइल-हमास युद्ध 7 अक्टूबर, 2023 को फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह द्वारा अचानक हमला किए जाने के बाद छिड़ गया था।

Image credits: social media

सतीश कौशिक

साल 2023 में भारतीय अभिनेता सतीश कौशिक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। कौशिक ने फिल्मों यादगार भूमिकाएं निभाईं।

Image credits: social media

बजट 2023

1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया। सभी की निगाहें बजट पर थीं क्योंकि यह 2024 लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी पूर्ण बजट था।

Image credits: social media

तुर्की भूकंप

6 फरवरी, 2023 को दक्षिण और मध्य तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इस साल 2023 में तुर्की में दो बड़े भूकंप आए तुर्की में 10 शहर और 14 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित हुए।

Image credits: social media

अतीक अहमद

15 अप्रैल 2023 को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले अतीक के बेटे असद अहमद का झांसी में एनकाउंटर हुआ था।

Image credits: social media

मैथ्यू पेरी

पॉपुलर शो फ्रेंड्स के एक्टर मैथ्यू पेरी के निधन ने सभी को चौंका दिया था। 54 साल की उम्र में चैंडलर बिंग की मौत हॉट टब में डूबने से हो गई थी।

Image credits: social media

मणिपुर न्यूज

मणिपुर में 2023 मई में दो समुदाय बहुसंख्यक मैतेई और अल्पसंख्यक कुकी के बीच हिंसक झड़प हुई। इस झड़प के बीच दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो वायरल हुआ था।

Image credits: social media

ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट

ओडिशा के बालासोर के पास बाहानगा बाजार स्टेशन के पास 02 जून 2023 की शाम करीब 7 बजे 3 ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी और हजारों घायल हुए थे।

Image credits: social media