Hindi

NEET पेपर लीक: राकेश मंडावरिया कितना पढ़ा-लिखा, फैमिली में कौन-कौन?

Hindi

राकेश मंडावरिया कौन है?

राकेश मंडावरिया का नाम NEET UG 2026 पेपर लीक जांच में आने के बाद चर्चा में है। इसी के पास NEET गेस पेपर पहुंचा था। सीकर जिले के समर्थपुरा गांव से जुड़ा यह मामला सुर्खियों में है।

Image credits: AI
Hindi

राकेश मंडावरिया कहां का रहने वाला है, परिवार में कौन-कौन

राकेश राजस्थान के सीकर जिले की खंडेला तहसील के समर्थपुरा गांव का निवासी बताया जाता है। वह परिवार में सबसे छोटा है और कुल छह भाई-बहन हैं, जिनमें 5 भाई और 1 बहन शामिल हैं।

Image credits: social media
Hindi

राकेश मंडावरिया की पत्नी है सरपंच, भाई शिक्षक

परिजनों के अनुसार परिवार के सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत हैं। एक भाई शिक्षक है, उसकी पत्नी सरपंच हैं, दूसरा भाई ऑपरेटर और एक भाई बेलदार के पद पर कार्यरत बताया गया है।

Image credits: AI
Hindi

राकेश मंडावरिया कितना पढ़ा-लिखा

जानकारी के मुताबिक राकेश ने 10वीं के बाद गांव छोड़ दिया था। उसके बीडीएस की पढ़ाई शुरू करने की बात सामने आई है, लेकिन कोर्स पूरा हुआ या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।

Image credits: social media
Hindi

वर्तमान में क्या कर रहा था राकेश मंडावरिया?

पिछले कुछ वर्षों से वह सीकर की पिपराली रोड पर एक कोचिंग संस्थान के सामने कंसल्टेंसी ऑफिस चला रहा था। ग्रामीणों के अनुसार वह करीब 15 साल से गांव से बाहर रह रहा है।

Image credits: AI
Hindi

नीट यूजी पेपर लीक जांच में नेटवर्क का खुलासा

SOG जांच में मोबाइल चैट, PDF और डिजिटल रिकॉर्ड मिलने के बाद कथित गेस पेपर नेटवर्क का खुलासा हुआ। शक है कि यह सामग्री सीकर से कई राज्यों तक फैलाई गई। 

Image credits: AI
Hindi

नीट पेपर लीक: कितना फैला नेटवर्क और अबतक कार्रवाई

नीट पेपर लीक मामला राजस्थान, चूरू, झुंझुनूं, देहरादून और अब महाराष्ट्र तक पहुंच गया है, जहां नासिक से एक संदिग्ध पकड़ा गया। अब तक करीब 15 लोग हिरासत में लिए गए हैं। 

Image credits: AI

Suvendu Adhikari Family: बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी की फैमिली में कौन-कौन, राजनीति में पूरा परिवार

Suvendu Adhikari Education: पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी कितने पढ़े-लिखे? जानें कॉलेज-डिग्री

कौन है जेसन संजय, विजय थलापति की जीत के बाद चर्चा में क्यों उनका बेटा

विजय थलापति की बेटी दिव्या साशा कितनी पढ़ी-लिखी, जानिए क्या करती है?