2024 में भोजपुरी इंडस्ट्री ने अपने कदम आगे बढाए हैं। ये साल मिलाजुला रहा, जहां एक सिंगर एक्टर दूल्हा बना, वहीं एक सिंगर के घर नन्हें बच्चे ने कदम रखा है।
साल 2024 में भोजपुरी एक्ट्रेस रितु सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर गौरव झा के साथ शादी कर ली। दोनों काफी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
भोजपुरी सिंगर एक्टर अरविंद अकेला कल्लू के घर साल 2024 में किलकारी गूंजी है। 13 अक्टूबर, 2024 को उनके घर बेबी बॉय ने कदम रखा।
एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के सुसाइड केस में फंसे समर सिंह ने 22 नवंबर, 2024 को शादी करके अपनी जिंदगी को नई दिशा दी है। हालांकि वे अभी जमानत पर हैं।
पवन सिंह ने बॉलीवुड में भी धूम मचा दी। 'स्त्री 2' का सॉन्ग ‘आई नहीं’ के बाद ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में उनका गाना ‘चुम्मा’ ने धूम मचा दी।
भोजपुरी सिंगर एक्टर रितेश पांडे के गाने हैलो कौन ने नया रिकॉर्ड बनाया है। साल 2024 में उनके इस गाने ने 100 करोड़ व्यूज को क्रॉस कर लया है।
2024 अक्षरा सिंह के करियर में बड़ा बूम लेकर आया। भोजपुरी इंडस्टी में तो उन्होंन डंका बजाया वहीं हाल ही में उन्होंने आमिर ख