Bollywood

कौन है ये विलेन, Aamir की Lahore 1947 में करेगा Sunny Deol से मुकाबला

Image credits: social media

आमिर खान होम प्रोडक्शन की फिल्म लाहौर 1947 के निर्माण में व्यस्त हैं।

Image credits: instagram

सनी- आमिर- संतोषी का रेयर कॉम्बीनेशन

ये पहली बार है जब सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान पहली बार किसी फिल्म के लिए सहयोग कर रहे हैं।

Image credits: SOCIAL MEDIA

अभिमन्यु सिंह को मिला बड़ा मौका

लाहौर 1947 में लीड विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर का नाम अभिमन्यु सिंह है।

Image credits: social media

अभिमन्यु सिंह को चुनने की वजह

राजकुमार संतोषी के मुताबिक वे अभिमन्यु सिंह की पर्सनाल्टी, रौबदार आवाज़ के साथ रियलस्टिक एक्टिंग की वजह से उन्हें चुना है ।

Image credits: social media

अभिमन्यु सिंह भी शूटिंग करेंगे स्टार्ट

लाहौर: 1947 की शूटिंग 12 फरवरी से मुंबई में शुरू हो चुकी है। अभिमन्यु सिंह भी इसे ज्वाइन करेंगे।

Image credits: social media

साल 2001 में अमिताभ बच्चन की फिल्म में दिखे अभिमन्यु सिंह

अभिमन्यु सिंह ने साल 2001 में अमिताभ बच्चन की फिल्म अख्स के साथ डेब्यू किया था। एक्टर ने ऋतिक रोशन की लक्ष्य में भी अहम रोल अदा किया था।

Image credits: social media

टीवी की दुनिया से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रखा कदम

अभिमन्यु सिंह दूरदर्शन के सबसे पॉप्युलर शो स्वाभिमान में रोनी बनर्जी के किरदार में खासा पसंद किया गया था।

Image credits: social media

लाहौर 1947 की शूटिंग का पहले शेड्यूल मई महीने तक चलेगा ।

Image credits: social media

एआर रहमान का म्यूजिक, जावेद अख्तर ने लिखे गाने

लाहौर: 1947 का म्यूजिक एआर रहमान तैयार कर रहे हैं। इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। ये फिल्म नेक्सट ईयर रिलीज़ हो सकती है।

Image credits: social media