Bollywood

मनोज को क्यों आने लगे थे सुसाइड के ख्याल? जानिए किसने बचाई थी जान

Image credits: Getty

मनोज बाजपेयी का बर्थडे

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी आज (23 अप्रैल) अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Image credits: Getty

मनोज करने वाले थे सुसाइड

मनोज इस समय बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन उनकी लाइफ में एक दौर ऐसा था जब स्ट्रगल से परेशान होकर उनके मन में सुसाइड के ख्याल आने लगे थे।

Image credits: Getty

मनोज ने खुद किया था खुलासा

मनोज ने कुछ साल पहले इस एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा भी किया था।

Image credits: Getty

बचपन से एक्टर बनना चाहते थे मनोज

मनोज ने बताया था कि वो गांव में रहते थे, लेकिन जब भी शहर जाते, तो थिएटर जरूर जाते थे। उनका कहना था कि वो 9 साल की उम्र से जानते थे कि उन्हें एक्टर बनना है।

Image credits: Getty

17 की उम्र से थिएटर में काम करने लगे थे मनोज

मनोज ने आगे बताया था कि जब उन्होंने 17 साल की उम्र में दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया, तभी से उन्होंने थिएटर में काम करना शुरू कर दिया था।

Image credits: Getty

मनोज को आते थे सुसाइड के ख्याल

मनोज कहते हैं कि उन्होंने NSD में भी अप्लाई किया था, लेकिन 3 बार रिजेक्ट हो गए थे। इसके बाद से उन्हें सुसाइड करने के ख्याल आने लगे थे।

Image credits: Getty

दोस्त नहीं छोड़ते थे मनोज को अकेला

मनोज ने उन दिनों को याद करते हुए बताते था कि उस वक्त उनके दोस्त उन्हें अकेला नहीं छोड़ते थे और उनके पास ही सोते थे।

Image credits: Getty

मनोज को कैसे मिला था ब्रेक?

मनोज ने कहा था कि रिजेक्ट होने के कुछ दिन बाद वो एक चाय की दुकान पर खड़े थे तो तिग्मांशु धूलिया उन्हें ढूंढते आए।

Image credits: Getty

'बैंडिट क्वीन' थी मनोज की पहली फिल्म

तिग्मांशु ने मनोज को बताया था कि शेखर कपूर उन्हें 'बैंडिट क्वीन' में कास्ट करना चाहते थे।

Image credits: Getty