Bollywood

इतने CR में हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी, 75 लाख की सिर्फ एक साड़ी थी

Image credits: Social Media

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी की सालगिरह

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन शादी की 17वीं सालगिरह मना रहे हैं। 20 अप्रैल 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे ऐश्वर्या और अभिषेक।

Image credits: Social Media

ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में शामिल

ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में गिनी जाती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस शादी के बजट के बारे में जानकारी दी गई है।

Image credits: Social Media

कितने में हुई थी ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की शादी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी पर लगभग 6 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इसे खास बनाने में पानी की तरह पैसा बहाया आया था।

Image credits: Social Media

लाखों रुपए की थी ऐश्वर्या राय की शादी की साड़ी

ऐश्वर्या राय ने शादी में डिजाइनर नीता लुल्ला की ट्रेडिशनल गोल्डन कांजीवरम साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के बॉर्डर में गोल्ड के असली धागे थे। इसकी कीमत लगभग 75 लाख रुपए थी।

Image credits: Social Media

अभिषेक बच्चन ने भी पहनी थी डिजाइनर शेरवानी

अभिषेक बच्चन ने अपनी शादी में अबू जानी-संदीप खोसला की शेरवानी पहनी थी। यह भी काफी महंगी थी। हालांकि, इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।

Image credits: Social Media

50 लाख रुपए थी सगाई की अंगूठी की कीमत

फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, ऐश्वर्या और अभिषेक की सगाई की अंगूठी की कीमत 50 लाख रुपए थी। हालांकि, यह साफ़ नहीं है कि इतने की एक अंगूठी थी या दोनों।

Image credits: Social Media

राजस्थान के सोजत से बुलवाई गई थी 15 किलो हिना

ऐश्वर्या और अभिषेक के हाथों में लगने वाली मेहंदी राजस्थान के सोजत से बुलवाई गई थी। 15 किलो हिना शादी से पहले मुंबई पहुंची थी और इस पर मोटी रकम खर्च की गई थी।

Image credits: Social Media