Bollywood

ऐश्वर्या राय-ऋतिक रोशन का वो KISS जिसने कर दिया था कांड, मचा था बवाल

Image credits: instagram

ऐश्वर्या राय -ऋतिक रोशन के Kiss सीन

वेलेंटाइन वीक के तहत 13 फरवरी को किस डे है। इस मौके पर आपको ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन के किस सीन के बारे में बताने जा रहे है, जो फिल्म धूम 2 में था।

Image credits: instagram

2006 में आई थी फिल्म धूम 2

यशराज के बैनर तले बनी फिल्म धूम 2 साल 2006 में आई थी। इसमें ऐश्वर्या राय-ऋतिक रोशन का किसिंग सीन था। इस सीन ने उस दौरान खूब सुर्खियां बंटोरी थी और विवाद भी हुआ था।

Image credits: instagram

किस सीन देकर फंस गई थी ऐश्वर्या राय

धूम 2 में किसिंग सीन देने के बाद ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे इस सीन की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गई। कई लोगों ने उन्हें लीगल नोटिस भी भेजा था।

Image credits: instagram

Kiss सीन पर बच्चन फैमिली नाराज

आपको बता दें कि धूम 2 में ऐश्वर्या राय के किस सीन को लेकर उस वक्त बच्चन फैमिली ने नाराजगी जताई थी। इसकी वजह थी कि अभिषेक बच्चन से उनकी सगाई हो चुकी थी।

Image credits: instagram

ऐश्वर्या राय के Kiss सीन को हटाने की मांग

कहा जाता है कि बच्चन फैमिली ने धूम 2 से ऐश्वर्या राय के किस सीन को हटाने की मांग फिल्म मेकर्स से की थी। हालांकि, प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने ऐसा करने से मना कर दिया था।

Image credits: instagram

काफी ग्लैमरस दिखीं थी ऐश्वर्या राय

फिल्म धूम 2 में ऐश्वर्या राय को काफी ग्लैमरस दिखाया गया था। ये पहली फिल्म थी जिसमें ऐश्वर्या राय सबसे ज्यादा बोल्ड और हॉट नजर आईं थी।

Image credits: instagram

ऐश्वर्या राय का लुक

फिल्म धूम 2 से ऐश्वर्या राय के सभी लुक्स काफी फेमस हुए थे। इस फिल्म में उनका गाना सेक्सी लेडी ऑन द फ्लोर.. काफी फेमस हुआ था। इसमें ऐश ने जबरदस्त डांस स्टेप्स दिखाए थे।

Image credits: instagram

ऋतिक रोशन संग ऐश्वर्या राय की पहली फिल्म

ऐश्वर्या राय ने धूम 2 में ऋतिक रोशन के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर की थी। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद दोनों जोधा-अकबर और गुजारिश में भी साथ दिखे थे।

Image credits: instagram

ब्लॉकबस्टर रही थी धूम 2

2006 में आई फिल्म धूम 2 ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में ऐश्वर्या राय-ऋतिक रोशन के साथ अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु, उदय चोपड़ा थे। 42 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 151 CR का बिजनेस किया था।

Image credits: instagram