Hindi

साल की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी यह फिल्म? मेकर्स का वह फैसला दिलाएगा फायदा

Hindi

इतिहास रचेगी अजय देवगन की 'सिंघम अगेन'

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि ट्रेड एनालिस्ट तरह आदर्श ने यह दावा किया है।

Image credits: Instagram
Hindi

'सिंघम अगेन' साल की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है

तरन आदर्श ने एक बातचीत में कहा कि 'सिंघम अगेन' 2024 की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है। उन्होंने रोहित शेट्टी को ज़ख़्मी शेर बताया और कहा कि ऐसा शेर ज्यादा खतरनाक होता है।

Image credits: Instagram
Hindi

रोहित शेट्टी अभी ज़ख़्मी शेर हैं : तरन आदर्श

बॉलीवुड हंगामा से आदर्श ने कहा- रोहित शेट्टी घायल शेर हैं,जो फिर से छलांग लगाएगा। जब शेर जख्मी होता है तो ज्यादा खतरनाक होता है। क्योंकि उसमें खुद को फिर साबित करने की आग होती है।

Image credits: Instagram
Hindi

'पुष्पा 2' से 'सिंघम अगेन' का क्लैश टलना सबसे अच्छी बात

आदर्श के मुताबिक़, सबसे अच्छी बात यह हुई कि 'सिंघम अगेन ' 'पुष्पा 2' के साथ नहीं आ रही है, बल्कि अलग तारीख पर आ रही है। उनके मुताबिक़, सोलो डेट पर आने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता।

Image credits: Instagram
Hindi

क्या साल की सबसे बड़ी ओपनर हिंदी फिल्म बनेगी 'सिंघम अगेन'?

इसके जवाब में आदर्श ने कहा, 'जी हां, पूरी उम्मीद है। रोहित को बस सही कंटेंट की जरूरत है। वर्ना उनके पास सबसे बड़े नाम है और वे खुद भी स्टार डायरेक्टर हैं।"

Image credits: Instagram
Hindi

धमाकेदार शुरुआत करेगी 'सिंघम अगेन'?

तरन आदर्श ने आगे कहा, " सिंघम एक बहुत बड़ा ब्रांड है। इसलिए मुझे पूरी उम्मीद है कि यह धमाकेदार शुरुआत करेगी और बड़ी संख्या में कमाई करेगी।"

Image credits: Instagram
Hindi

कब रिलीज होगी अजय देवगन की 'सिंघम अगेन'

'सिंघम अगेन' पहले 15 अगस्त को अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' के साथ रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। अब यह फिल्म इसी साल दिवाली के आसपास रिलीज हो सकती है।

Image credits: Instagram
Hindi

'सिंघम अगेन' की स्टार कास्ट

'सिंघम अगेन' की स्टारकास्ट में अजय देवगन के अलावा दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स भी नज़र आएंगे।

Image Credits: Instagram