Bollywood

अक्षय कुमार हेलीकॉप्टर से कूदे, इस 200 करोड़ी फिल्म में दिखेगा ये एक्शन

Image credits: Instagram

सिंघम अगेन में अक्षय कुमार की एंट्री

अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' में अक्षय कुमार की एंट्री हो गई है। वे इस फिल्म में एटीएस चीफ वीर सूर्यवंशी के रोल में कैमियो करेंगे।

Image credits: Instagram

अक्षय कुमार ने शेयर की फिल्म की स्टिल

अक्षय कुमार ने 'सिंघम अगेन' की शूटिंग की एक स्टिल शेयर की है, जिसमें वे हैलीकॉप्टर से छलांग लगाते नजर आ रहे हैं।

Image credits: Instagram

आला रे आला सूर्यवंशी आला

अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा है, "आला रे आला सूर्यवंशी आला। एटीएस चीफ वीर सूर्यवंशी की एंट्री का वक्त है। क्या आप तैयार हैं?" इसके साथ उन्होंने सिंघम अगेन को हैशटैग किया है।

Image credits: Instagram

200 करोड़ के बजट में बन रही 'सिंघम अगेन'

रोहित शेट्टी निर्देशित 'सिंघम अगेन' का निर्माण हो रहा है। इस फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपए आंका जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो 25 करोड़ तो अकेले क्लाइमैक्स पर खर्च हो रहे हैं।

Image credits: Instagram

'सिंघम अगेन' से अन्य स्टार्स के लुक आ चुके सामने

अक्षय कुमार से पहले 'सिंघम अगेन' से अन्य स्टार्स के लुक सामने आ चुके हैं। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में लीड हीरोइन हैं और वे लेडी सिंघम शक्ति शेट्टी का रोल निभा रही हैं।

Image credits: Instagram

टाइगर श्रॉफ की 'सिंघम अगेन' में न्यू एंट्री

टाइगर श्रॉफ 'सिंघम अगेन' से रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में एंट्री ले रहे हैं। वे इस फिल्म में ACP सत्या की भूमिका में दिखाई देंगे।

Image credits: Instagram

रणवीर सिंह 'सिम्बा' बनकर आ रहे

'सिंघम अगेन' में रणवीर सिंह सिम्बा के किरदार में कैमियो करेंगे। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पिछले दिनों रिवील किया गया था। फिल्म में मुख्य विलेन अर्जुन कपूर होंगे।

Image credits: Instagram

'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट

'सिंघम अगेन' 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्स ने रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर कर रहे हैं।

Image credits: Instagram