Bollywood

क्यों सेकंड हैंड कपड़े पहनता है अक्षय कुमार का 21 साल का बेटा, खुलासा

Image credits: instagram

अक्षय कुमार ने बेटे को लेकर किए खुलासे

अक्षय कुमार ने अपने बेटे आरव को लेकर कुछ खुलासे किए हैं, जो चैंकाने वाले हैं। उन्होंने एक टॉक शो में अपने दोनों बच्चों को लेकर कई बातें शेयर की।

Image credits: instagram

फिल्मों में नहीं आना चाहता आरव

अक्षय कुमार ने बताया कि बेटा आरव फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहता है। उन्होंने बताया कि आरव को एक्टिंग या फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है। 

Image credits: instagram

इस फील्ड में करियर बनाना चाहता है आरव

अक्षय कुमार ने टॉक शो में बताया बेटा आरव फैशन फील्ड में करियर बनाना चाहता हैं। उसे अलग-अलग क्रिएशन करने का शौक है। आरव काफी क्रिएविट लड़का है।

Image credits: instagram

15 साल की उम्र में आरव ने छोड़ दिया था घर

अक्षय कुमार ने बताया कि बेटे आरव ने 15 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और विदेश पढ़ने चला गया था। वे नहीं चाहते थे कि आरव ऐसा करें पर वो नहीं माना।

Image credits: instagram

आरव को अकेले रहना पसंद है

टॉक शो में अक्षय कुमार ने यह भी बताया कि उनका बेटा लंदन में यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा है और उसे पढ़ाई का शौक है। वह अकेला रहना चाहता है।

Image credits: instagram

सेकंड हैंड कपड़े पहनता है आरव

अक्षय कुमार ने बताया बेटे अपनी लॉन्ड्री खुद करता है, वह अच्छा कुक है, बर्तन मांजता है और उसे महंगे कपड़े खरीदना पसंद नहीं है। वो कपड़े खरीदने के लिए सेकंड हैंड स्टोर पर जाता है।

Image credits: instagram

बेटे को फोर्स नहीं करते अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने कहा कि उनके परिवार ने कभी भी आरव को कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं किया। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उनके बेटे आरव ने उनसे कहा था कि वह फिल्में नहीं करना चाहते हैं।

Image credits: instagram

सिम्पल लड़का है आरव

अक्षय कुमार ने बताया कि आरव एक सिम्पल लड़का है और साधारण जीवन जीना पसंद करता है। हममें से कोई भी उसपर अपनी मर्जी नहीं थोपता है।

Image credits: instagram