Bollywood

2024 में नहीं दिखेंगे सलमान-SRK, 6 हीरो करेंगे धमाल,1 पड़ेगा सबपर भारी

Image credits: instagram

अक्षय कुमार दिखाएंगे जलवा

2023 अक्षय कुमार के लिए खास नहीं रहा, लेकिन 2024 में वे धमाल करने की तैयारी में है। 2024 में उनकी करीब 3 धांसू फिल्में रिलीज होंगी।

Image credits: instagram

अक्षय कुमार की 3 फिल्में

2024 में अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां, वेलकम टू द जंगल और स्काई फोर्स रिलीज होगी। तीनों ही फिल्में एक्शन-कॉमेडी जोन से है।

Image credits: instagram

650 करोड़ है अक्षय कुमार की फिल्मों का बजट

अक्षय कुमार की तीनों फिल्में स्काई फोर्स, वेलकम टू द जंगल और बड़े मियां छोटे मियां का बजट करीब 650 करोड़ रुपए हैं। इसमें बड़े मियां छोटे मियां बिग बजट एक्शन पैक्ड मूवी है।

Image credits: instagram

ऋतिक रोशन की फाइटर

इस साल ऋतिक रोशन किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। हालांकि, 2024 में उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर ली है। उनकी 250 करोड़ की फिल्म फाइटर 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

Image credits: instagram

अजय देवगन की सिंघम अगेन

इस साल अजय देवगन खास कमाल नहीं दिखा पाए। उनकी फिल्म भोला नहीं चली। अब 2024 में अजय सिंघम अगेन से गदर करने की तैयारी में हैं। फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।

Image credits: instagram

टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां

2023 में टाइगर श्रॉफ की गणपत बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 2024 में टाइगर 350 करोड़ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आएंगे। फिल्म 10 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी

Image credits: instagram

कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन

कार्तिक आर्यन भी 2023 में खास लाइमलाइट नहीं बटोर पाए। 2024 में उनकी फिल्म चंदू चैंपियन आएगी। 100 करोड़ की ये फिल्म 14 जुलाई 2024 को रिलीज होगी।

Image credits: instagram

सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा

2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक फिल्म मिशन मजनू ओटीटी पर आई थी। 2024 में वे योद्धा के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल करते दिखेंगे। 60 करोड़ वाली ये फिल्म 15 मार्च 2024 को रिलीज होगी।

Image credits: instagram

2024 में नहीं दिखेंगे सलमान-शाहरुख खान

2023 में शाहरुख खान ने खूब धमाल किया। वहीं सलमान खान की 2 फिल्में रिलीज हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ही खान्स की 2024 में कोई फिल्म नहीं आ रही है।

Image credits: instagram