Bollywood

'अनुपमा' फेम नितेश पांडे की 12 फ़िल्में, तीनों खान्स संग किया था काम

Image credits: Nitesh Pandey Instagram

आमिर खान स्टारर 'बाजी' में दिखे थे नितेश पांडे

नितेश पांडे की पहली हिंदी फिल्म 'बाजी' (1995) थी , जिसमें आमिर खान की मुख्य भूमिका थी। फिल्म में उन्होंने छोटा सा साइड कैरेक्टर निभाया था।

Image credits: Nitesh Pandey Instagram

'मेरे यार की शादी है' में अजीत बने थे नितेश

नितेश पांडे ने 2002 की फिल्म 'मेरे यार की शादी है' में अजीत नाम क किरदार निभाया था। फिल्म में उदय चोपड़ा और जिमी शेरगिल की मुख्य भूमिका थी।

Image credits: Nitesh Pandey Instagram

विवादित फिल्म 'सिंस' में था नितेश का अहम किरदार

2005 की विवादित फिल्म 'सिंस' में नितेश पांडे ने ग्रहण नाम का किरदार निभाया था। इस अंग्रेजी फिल्म में शाइनी आहूजा लीड रोल में थे।

Image credits: Nitesh Pandey Instagram

खोसला का घोसला में थे नितेश पांडे

नितेश पांडे को अनुपम खेर स्टारर 'खोसला का घोसला' में देखा गया था। 2006 में आई इस फिल्म में उन्होंने सेठी (नवीन निश्छल) के सेक्रेटरी मनी की भूमिका निभाई थी।

Image credits: Nitesh Pandey Instagram

शाहरुख़ खान संग 'ओम शांति ओम' में दिखे थे नितेश

2007 में नितेश पांडे ने शाहरुख़ खान के साथ 'ओम शांति ओम' की। इस फिल्म में वे ओम कपूर (शाहरुख़ खान) के असिस्टेंट अनवर की भूमिका में दिखे थे।

Image credits: Nitesh Pandey Instagram

नितेश पांडे सलमान खान की 'दबंग 2' में नजर आए

सलमान खान स्टारर 'दबंग 2' में नितेश पांडे ने डॉक्टर की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 2012 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।

Image credits: Nitesh Pandey Instagram

'मिकी वायरस' के प्रोफ़ेसर नितेश पांडे

मनीष पॉल स्टारर 'मिकी वायरस' में नितेश पांडे दिखाई दिए थे। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने प्रोफ़ेसर की भूमिका निभाई थी।

Image credits: Nitesh Pandey Instagram

नितेश पांडे की शादी के 'साइड इफेक्ट्स'

2014 में नितेश पांडे फरहान अख्तर स्टारर 'शादी के साइड इफेक्ट्स' में नजर आए। फिल्म में उनकी भूमिका होटल मैनेजर की थी।

Image credits: Nitesh Pandey Instagram

'हंटर' में दिखाई दिए नितेश पांडे

नितेश पांडे को गुलशन देवैया स्टारर 'हंटर' में देखा गया था, जो 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उन्होंने दीपक कर्वे नाम का किरदार निभाया था।

Image credits: Nitesh Pandey Instagram

इरफ़ान खान के साथ 'मदारी' में नजर आए नितेश पांडे

नितेश पांडे ने इरफ़ान खान स्टारर 'मदारी' में काम किया था। 2016 की इस फिल्म में वे संजय जगताप नाम के किरदार में नजर आए थे।

Image credits: Nitesh Pandey Instagram

नितेश पांडे ने शाहिद कपूर के साथ 'रंगून' की

नितेश पांडे 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'रंगून' में नजर आए थे। शाहिद कपूर अभिनीत इस फिल्म में उनकी भूमिका पटेल नाम की थी।

Image credits: Nitesh Pandey Instagram

राजकुमार राव संग 'बधाई दो' में नजर आए नितेश पांडे

2022 में रिलीज हुई फिल्म 'बधाई दो' नितेश पांडे दिखाई दिए थे। राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म में उन्होंने मिस्टर सिंह नाम का किरदार निभाया था।

Image credits: Nitesh Pandey Instagram