Bollywood

ब्रेकअप की ख़बरों के बीच अर्जुन कपूर की पोस्ट, लिखा- अफ़सोस के दर्द से..

Image credits: Social Media

अर्जुन कपूर की क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप की ख़बरों के बीच अर्जुन कपूर की एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने दर्द के बारे में लिखा है।

Image credits: Social Media

अर्जुन कपूर ने अपनी पोस्ट में ऐसा क्या लिखा?

अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपनी क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा है, "शागिर्द होने का दुख पछतावे के दुख से बेहतर है।"

Image credits: Instagram

बर्थडे के 4 दिन बाद आई अर्जुन कपूर की पोस्ट

अर्जुन कपूर की यह पोस्ट उनके बर्थडे (26 जून) के चार दिन बाद आई है। गौरतलब है कि उनके बर्थडे बैश से मलाइका अरोड़ा ने दूरी बनाई हुई थी।

Image credits: Social Media

हाल ही में आई अर्जुन-मलाइका के ब्रेकअप की खबर

हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने अपनी खबर में दावा किया था कि अर्जुन और मलाइका ने 6 साल तक साथ निभाने के बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है।

Image credits: Social Media

अर्जुन-मलाइका ने नहीं की ब्रेकअप की पुष्टि

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अभी तक अपने ब्रेकअप की ख़बरों पर कुछ नहीं कहा है। हालांकि, मलाइका की मैनेजर ने एक बयान में इसे महज कोरी अफवाह बताया था।

Image credits: Social Media

2018 में शुरू हुआ मलाइका-अर्जुन का अफेयर

ख़बरों की मानें तो मलाइका और अर्जुन का अफेयर 2018 में शुरू हुआ था। हालांकि, उन्होंने इसकी आधिकारिक घोषणा 2019 में की थी।

Image credits: Social Media

अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्में

अर्जुन कपूर पिछली बार महाडिजास्टर 'द लेडी किलर' में दिखाई दिए थे। उनकी आने वाली फिल्मों में 'मेरी पत्नी का रीमेक' और 'सिंघम अगेन' हैं। 'सिंघम...' में वे बतौर विलेन दिखाई देंगे।

Image credits: Social Media