Bollywood
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' को बढ़िया शुरुआत मिली है। फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है और यह इस साल दूसरी सबसे बड़ी ओपनर हिंदी फिल्म बनी है।
अक्षय कुमार के करियर की 6 हिट फ़िल्में ऐसी हैं, जिनकी ओपनिंग एक करोड़ रुपए से भी नहीं हुई थी, फिर भी वे बॉक्स ऑफिस पर HIT साबित हुईं। डालिए एक नजर...
इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन ज्ञात नहीं है। लेकिन यह 1 करोड़ से कम ही था। क्योंकि फिल्म ने लाइफटाइम 4 करोड़ रुपए कमाए थे उर यह HIT रही थी।
इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन महज 59 लाख रुपए था और इसने लाइफटाइम 12.01 करोड़ रुपए कमाए थे। बावजूद इसके यह सुपरहिट रही थी।
पहले दिन इस फिल्म की कमाई 62 लाख रुपए रही थी। बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही इस फिल्म ने लाइफटाइम 9.37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म ने पहले दिन 65 लाख रुपए और लाइफटाइम 9.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 77 लाख रुपए था, जबकि इसने लाइफटाइम 10.65 करोड़ रुपए कमाए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी।
इस फिल्म ने पहले दिन 90 लाख रुपए कमाए थे और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 14.39 करोड़ रुपए हुआ था।