साल 2025 में फिल्मों के मामले में कैसा होगा, ये तो बॉक्स ऑफिस से पता चलेगा, लेकिन इस साल कितने सेलेब्रिटी कपल बन जाएंगे, ये इंफॉमेशन हम जरुर दे सकते हैं।
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस सबा आजाद की रिलेशनशिप को 2 साल से ज्यादा हो गए हैं। दोनों अक्सर इवेंट में साथ दिखाई देते हैं।
ऋतिक और सबा को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वे साल 2025 में शादी कर सकते हैं। हालांकि ऑफीशियल कंफर्मेशन नहीं की गई है।
जान्हवी के पिता बोनी कपूर को भी शिखर पसंद है। दोनों अक्सर साउथ के मंदिरों में साथ पूजा करने जाते हैं। पूरी उम्मीद है कि वे साल 2025 में रिश्ते को मुकाम तक पहुंचा देंगे।
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के बीच स्ट्रांग रिलेशनशिप है। दोनों कै फैमिली उनके रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं। दोनों स्कूल टाइम से फ्रेंड हैं।
स्त्री 2 में धमाकेदार एक्टिंग के बाद श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor ) अपने करियर के पीक पर हैं, इस टाइम वो अपने रुमर बॉय फ्रेंड राहुल मोदी को अपना बना सकती हैं।
स्क्रीन-राइटर राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर के बीच खिचड़ी पक रही है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। दोनों की शादी की चर्चे आम हैं।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के बारे में तो तय माना जा रहा है कि वे साल 2025 में एक दूसरे का हाथ थाम लेंगे।
विजय वर्मा, तमन्ना भाटिया ने साल 2023 में अपनी रिलेशनशिप को उजागर किया था। वे अपने लिए नया घर भी तलाश रहे हैं।