इस बार भी दुनियाभर के आशिक Valentines Day धूमधाम से मनाएंगे। इस मौके पर आपको ऐसी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें या तो आशिक बर्बाद हुए या बेकाबू हो जाता है।
फिल्म रांझणा एक तरफा प्यार पर बेस्ड थी। फिल्म में धनुष को सोनम कपूर से प्यार होता है, पर वो किसी और से प्यार करती है। एकतरफा प्यार में धनुष बर्बाद हो जाते हैं।
फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की कहानी एकतरफा प्यार पर थी। फिल्म में रणबीर कपूर दोनों हीरोइनों से एकतरफा प्यार करते हैं और बर्बाद हो जाते हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय थीं।
सलमान खान की फिल्म तेरे नाम ऐसे आशिक की कहानी है, जो प्यार में पागल हो जाता है। इसमें सलमान ने पागल प्रेमी का किरदार निभाया।
आमिर खान की पीके एक लव स्टोरी थी। इसमें एक एलियन को इंसान से प्यार होता है। फिल्म में आमिर ने एलियन बने है, जो अनुष्का शर्मा को दिल दे बैठते हैं।
शाहरुख खान की फिल्म डर की कहानी एकतरफा प्यार पर थी। इसमें शाहरुख, जूही चावला के प्यार में इतने पागल हो जाते हैं कि वे बेकाबू हो जाते हैं।
फिल्म देवदास प्यार में नाकाम आशिकों की कहानी थी। फिल्म में तीनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन मंजिल किसी को नहीं मिलती। फिल्म में ऐश्वर्या राय-माधुरी दीक्षित-शाहरुख खान थे।
रणबीर कपूर-नरगिस फखरी की फिल्म रॉकस्टार एक ऐसे पागल प्रेमी की कहानी है, जो अपने प्यार को पाने के लिए खुद को बर्बाद कर लेता है।
फिल्म कल हो ना हो में एक ऐसे प्रेमी की कहानी है जो अपनी बीमारी के कारण प्यार को कुर्बान कर देता है। इसमें शाहरुख खान-प्रिटी जिंटा थे।