Bollywood

1000-2000 में करती थीं मॉडलिंग, कभी ऐसा था 5 करोड़पति एक्ट्रेस का हाल

Image credits: Facebook

38 साल की हुईं दीपिका पादुकोण

5 जनवरी 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगेन में जन्मी दीपिका पादुकोण 38 साल की हो गई हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' (2006) से एक्टिंग डेब्यू किया था।

Image credits: Facebook

कितनी थी दीपिका पादुकोण की पहली कमाई

दीपिका पादुकोण एक्ट्रेस बनने से पहले मॉडल थीं और उन्हें पहले मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए 2000 रुपए मिले थे। आज उनके पास लगभग 500 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

Image credits: Facebook

आगे जानिए 4 और टॉप एक्ट्रेसेस की पहले मॉडलिंग असाइनमेंट की फीस...

Image credits: Facebook

ऐश्वर्या राय को मिले थे 1500 रुपए

लगभग 776 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन ऐश्वर्या राय ने पहला मॉडलिंग असाइनमेंट सोनाली बेंद्रे, तेजस्विनी कोल्हापुरे के साथ किया था। उन्हें इसके लिए 1500 रुपए का चैक मिला था।

Image credits: Facebook

प्रियंका चोपड़ा की पहली फीस 5000 रुपए थी

प्रियंका चोपड़ा के पास आज की तारीख में तकरीबन 620 करोड़ रुपए की संपत्ति है। बताया जाता है कि पहले मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए उन्हें 5000 रुपए मिले थे।

Image credits: Facebook

अनुष्का शर्मा ने पहला असाइंमेंट 4000 रुपए में किया था

अनुष्का शर्मा को बतौर मॉडल पहले असाइनमेंट के लिए 4000 रुपए मिले थे। आज उनके पास लगभग 255 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

Image credits: Facebook

बिपाशा बसु को मॉडलिंग के लिए मिलती थी इतनी रकम

बिपाशा बसु लगभग 110 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। जब वे मॉडलिंग करती थीं तो शुरुआत में उन्हें 1000-1500 रुपए एक असाइनमेंट के मिलते थे।

Image credits: Facebook