सात समंदर पार मैं तेरे पीछे- पीछे आ गई...ये गाना हर पार्टी की शान है। ये सॉन्ग दिव्या भारती पर फिल्माया गया था।
5 अप्रैल 1993 को महज 19 साल की उम्र में बेहद संदिग्ध हालातों में दिव्या भारती की मौत हो गई थी। उनकी मौत की गुत्थी में आज भी कई पेंच हैं जो सुलझ नहीं पाए हैं।
मुंबई पुलिस ने साल 1998 में इस केस की जांच इस क्लोजर की रिपोर्ट के साथ बंद कर दी थी, प्रथम दृष्टया ये मामला एक हादसा नजर आता है।
बीमा कंपनी में कार्यरत पिता की बेटी दिव्या ने महज 9वीं क्लास तक ही पढ़ाई की। महज 14 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी।
दिव्या ने तेलुगू फिल्म ‘बोब्बिली राजा’ से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। ब्लॉकबस्टर मूवी दिव्या को साउथ में स्टार बना दिया था।
साल 1992 में शाहरुख खान, ऋषि कपूर स्टारर दीवाना मूवी से दिव्या ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला से शादी करके सबको हैरान कर दिया था।
प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला से शादी के बाद दोनों के रिश्ते बिल्कुल भी ठीक नहीं थे। दिव्या भारती बहुत शराब पीने लगी थी।
5 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती अपने घर पर फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला, उनके पति डॉ. श्याम लुल्ला के साथ शराब पी रहीं थी। घर में अमृता नाम की मेड भी थी।
नीता और उनके पति के बयन के मुताबिक दिव्या ऐसी खिड़की पर बैठी थी, जिसमें ग्रिल नहीं थी। उन्होंने नशे में उठने की कोशिश की और पांचवी मंजिल से नीचे गिर गई।
दिव्य भारती को कूपर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी सांसें पहले ही थम चुकी थी। ये सुसाइड था, मर्डर था या हादसा..इस पर आज भी सस्पेंस बरकरार है।