Bollywood

कौन सुपरस्टार्स को अपने इशारों पर नचा चुटकियों में कमा रही करोड़ों

Image credits: instagram

देश की सबसे महंगी फिल्मी कोरियोग्राफर

बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्रीज तक में कई कोरियोग्राफर्स है, जो फिल्म स्टार्स को अपने इशारों पर नचाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं देश की सबसे महंगी कोरियोग्राफर कौन है।

Image credits: instagram

सबसे महंगी कोरियोग्राफर फराह खान

आपको बता दें कि बॉलीवुड की कोरियोग्राफर फराह खान देश की सबसे महंगी कोरियोग्राफर है। वो एक फिल्म में कोरियोग्राफी करने के लिए करीब 10 से 15 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

Image credits: instagram

1 गाने का 50 लाख चार्ज करती है फराह खान

फराह खान फिल्मों में 1 गाने की कोरियोग्राफी करने के लिए तकरीबन 50 लाख रुपए लेती है। उनकी यह फीस गणेश हेगड़े, वैभव मर्चेंट और रेमो डिसूजा से ज्यादा है, जो 25-50 लाख रुपए लेते हैं।

Image credits: instagram

इन स्टार्स को नचाया फराह खान ने

फराह खान ने शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, आमिर खान, काजोल, करीना कपूर से लेकर माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, जूही चावला सहित कई सुपरस्टर्स के लिए कोरियोग्राफी की है।

Image credits: instagram

डायरेक्टर भी फराह खान

फराह खान ने कोरियोग्राफी के साथ फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है। उनकी पहली निर्देशित फिल्म मैं हूं ना थी, जिसमें शाहरुख खान-सुष्मिता सेन लीड रोल में थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

Image credits: instagram

फराह खान की फिल्में

फराह खान ने ओम शांति ओम, तीस मारखां, हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्में डायरेक्ट की है। उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं।

Image credits: instagram

फराह खान की प्रॉपर्टी

कभी पाई-पाई को मोहताज फराह खान रिपोर्ट्स की मानें तो आज 85 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। मुंबई में शानदार बंगला है और उनके पास कई लग्जरी कारें भी हैं।

Image credits: instagram

कई टीवी शोज को किया फराह खान ने जज

फराह खान ने कई टीवी रियलिटी शोज जैसे इंडियन आइडल, झलक दिखला जा, जो जीता वहीं सुपरस्टार, जस्ट डांस, इंडियाज गॉट टैलेंट, फराह की दावत आदि को जज किया है।

Image credits: instagram