Bollywood

एक HIT तो दूसरा Flop, BOX OFFICE पर वरुण धवन-जाह्नवी कपूर का रिकॉर्ड

वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की फिल्म बवाल शुक्रवार को ओटीटी पर स्ट्रीम हुई। बात दोनों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की करें तो वरुण जहां हिट हैं वहीं, जाह्नवी फ्लॉप।

Image credits: instagram

वरुण धवन-जाह्ववी कपूर का डेब्यू

वरुण धवन ने सुपरहिट फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था, वहीं जाह्नवी कपूर ने सेमी हिट फिल्म धड़क से डेब्यू किया था।

Image credits: instagram

वरुण धवन बॉक्स ऑफिस पर HIT

वरुण धवन के करियर की बात करें तो उन्होंने डेब्यू के बाद एक से बढ़कर हिट फिल्मों में काम किया। स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद आई उनकी 5 फिल्में हिट या फिर सेमी हिट रही।

Image credits: instagram

लगातार HIT लेते रहे वरुण धवन

वरुण धवन लगातार बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्में देते रहे। उनकी बद्रीनाथ की दुल्हनिया-जुड़वा 2 भी हिट रही। हालांकि, ढिशूम और अक्टूबर एवरेज रही। 

Image credits: instagram

2019 के बाद वरुण धवन का करियर डगमगाया

2019 में आई कलंक और फिर स्ट्रीट डांसर 3डी फ्लॉप रही। वहीं, 2022 में आई उनकी फिल्में जुग जुग जियो और भेड़िया ने बॉक्स ऑफस पर एवरेज बिजनेस किया। 

Image credits: instagram

जाह्नवी कपूर नहीं दिखा पाई बॉक्स ऑफिस पर कमाल

जाह्नवी कपूर के करियर की बात करें तो वो बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रहा। डेब्यू फिल्म धड़क सेमी हिट रही। इसके बाद वो कोई भी हिट फिल्म नहीं दे पाई। 

Image credits: instagram

जाह्नवी कपूर का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

धड़क के बाद आई जाह्नवी कपूर की फिल्म कारगिल गर्ल ओटीटी पर रिलीज हुई, जो खास कमाल नहीं कर पाई। फिर उनकी फिल्म रूही रिलीज हुई, जो फ्लॉप रही। 

Image credits: instagram

2022 में आई जाह्नवी कपूर की दोनों फिल्में FLOP

जाह्नवी कपूर की 2022 में आई गुड लक जैरी और मिली फ्लॉप रही। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। 

Image credits: instagram

वरुण धवन-जाह्नवी कपूर पहली बार साथ में

वरुण धवन-जाह्नवी कपूर फिल्म बवाल के जरिए पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। फिल्म 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई। 

Image credits: instagram

दंगल के नितेश तिवारी है बवाल के डायरेक्टर

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म को ब्लॉकबस्टर मूवी दंगल के निर्देशक नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला है।

Image credits: instagram