Hindi

रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के बावजूद फ्लॉप हुईं ये 5 फ़िल्में, 3 अकेले प्रभास की

Hindi

फ्लॉप हुई आदिपुरुष

प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' ने पहले दिन 102 करोड़ रुपए कमाए थे, लेकिन 550 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की लाइफटाइम 300 करोड़ के आंकड़े को भी नहीं छू पा रही है।

Image credits: Instagram
Hindi

'राधे श्याम' नहीं चली

प्रभास स्टारर 'राधे श्याम' ने पैन इंडिया 43 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी। लेकिन यह लाइफटाइम 100-150 करोड़ ही कमा पाई थी।फिल्म का बजट 300-350 करोड़ रुपए था।

Image credits: Instagram
Hindi

'साहो' डिजास्टर रही थी

प्रभास स्टारर 'साहो' हिंदी के अलावा बाकी सभी भाषाओं में डिजास्टर रही थी। करीब 350 करोड़ में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 105 करोड़ कमाए और लाइफटाइम 310 करोड़ पर सिमट गई थी।

Image credits: Instagram
Hindi

सई रा नरसिम्हा रेड्डी फ्लॉप

चिरंजीवी स्टारर 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' ने पहले दिन 71 करोड़ रुपए कमाए थे। इसका लाइफटाइम कलेक्शन 216.60 करोड़ रहा था। फिल्म का निर्माण करीब 275 करोड़ रुपए में हुआ था।

Image credits: Instagram
Hindi

'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तां' फ्लॉप

आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तां' 300 करोड़ में बनी थी और पहले दिन इसकी कमाई 52.25 करोड़ रुपए थी। फिल्म लाइफटाइम 151.30 करोड़ पर सिमट गई थी।

Image Credits: Instagram