Bollywood

रिलीज से पहले छाई रहीं ये 10 फ़िल्में, पर्दे पर आते ही फ्लॉप साबित हुईं

लगभग 550 करोड़ में बनी प्रभास स्टारर आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर करीब 282.08 करोड़ रुपए ही कमा पाई है। फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं।

Image credits: Instagram

'आदिपुरुष' का का बुरा हाल

Image credits: Instagram

'राम गोपाल वर्मा की आग' ठंडी पड़ी

'राम गोपाल वर्मा की आग' अमिताभ बच्चन, अजय देवगन जैसे स्टार्स के बावजूद ठंडी पड़ी थी। करीब 21 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 7.39 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Instagram

'बॉम्बे वेलवेट' डिजास्टर रही थी

अनुराग कश्यप के निर्देशन वाली रणबीर कपूर स्टारर बॉम्बे वेलवेट लगभग 125 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 43 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी।

Image credits: Instagram

कंगना रनौत की 'धाकड़' धड़ाम से गिरी

कंगना रनौत स्टारर 'धाकड़' ने बॉक्स ऑफिस पर महज 2.58 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि रजनीश घई निर्देशित इस फिल्म के निर्माण पर लगभग 85 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

Image credits: Instagram

ऋतिक रोशन की 'काइट्स' नहीं उड़ी

ऋतिक रोशन स्टारर 'काइट्स' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 49.27 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि फिल्म का निर्माण करीब 82 करोड़ रुपए में हुआ था। फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु थे।

Image credits: Instagram

'लाल सिंह चड्ढा' की लाली फीकी रही

आमिर खान स्टारर और अद्वैत चंदन निर्देशित 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर लगभग 58.73 करोड़ रुपए के कलेक्शन पर सिमट गई थी। जबकि इस फिल्म का निर्माण करीब 180 करोड़ रुपए में हुआ था।

Image credits: Instagram

'एक विलेन रिटर्न्स' रिटर्न नहीं दे पाई

मोहित सूरी डायरेक्टेड 'एक विलेन रिटर्न्स' करीब 72 करोड़ के बजट में बनी थी। जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर स्टारर इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन लगभग 41.69 करोड़ रुपए रहा था।

Image credits: Instagram

रणबीर कपूर की 'सांवरिया' फ्लॉप थी

रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' ने बॉक्स ऑफिस पर महज 20.92 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म का निर्माण करीब 45 करोड़ रुपए में हुआ था।

Image credits: Instagram

'सम्राट पृथ्वीराज' डिजास्टर साबित हुई

डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन वाली 'सम्राट पृथ्वीराज' का बजट करीब 200 करोड़ रुपए था। लेकिन अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 68.05 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी।

Image credits: Instagram

'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां' बॉक्स ऑफिस पर ठगी गई

आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म का बजट लगभग 220 करोड़ रुपए था। लेकिन विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित यह फिल्म 151.19 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई थी।

Image credits: Instagram