Bollywood

5 मूवीज पर टिका है Flop अक्षय कुमार का सबकुछ, 1 का बजट पठान से ज्यादा

Image credits: akshay kumar instagram

2021 में आई थी अक्षय कुमार की HIT फिल्म

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की आखिरी हिट फिल्म 2021 में आई थी, जिसका नाम सूर्यवंशी है। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में थी।

Image credits: akshay kumar instagram

अक्षय कुमार ने दी लगातार Flop

अक्षय कुमार की लगातार 5 फिल्में बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, कठपुतली और राम सेतु बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इनमें से कोई फिल्म अपनी लागत तक नहीं निकाल पाई।

Image credits: akshay kumar instagram

इस साल भी अक्षय कुमार ने दी फ्लॉप फिल्म

इस साल यानी 2023 में अभी तक अक्षय कुमार की एक फिल्म सेल्फी रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर औंधें मुंह गिरी। फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी थे।

Image credits: akshay kumar instagram

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में

आने वाले वक्त में अक्षय कुमार की 5 फिल्में रिलीज होंगी। इन्हीं फिल्मों पर अक्षय का सबकुछ टिका हुआ है। वैसे, फ्लॉप होने के बाद भी उनकी डिमांड मार्केट में बनी हुई है।

Image credits: akshay kumar instagram

अक्षय कुमार की OMG 2

अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड हिट रही थी। अब वे इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसमें पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। इसका बजट 80 करोड़ रुपए हैं।

Image credits: akshay kumar instagram

सोरारई पोटरू के रीमेक में अक्षय कुमार

अक्षय कुमार साउथ स्टार सूर्या की फिल्म सोरारई पोटरू की हिंदी रीमेक बना रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों में उन्होंने जितनी भी रीमेक में काम किया वह फ्लॉप ही रहीं।

Image credits: akshay kumar instagram

बिग बजट फिल्म बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को 300 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसका बजट ब्लॉकबस्टर पठान से भी ज्यादा है।

Image credits: akshay kumar instagram

अक्षय कुमार कर रहे बायोपिक में काम

अक्षय कुमार द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू रानीगंज कोलफील्ड्स घटना की रियल स्टोरी पर फिल्म कैप्सूल गिल में काम कर रहे हैं। फिल्म में परीणीति चोपड़ा लीड रोल में है।

Image credits: akshay kumar instagram

बवाल फिल्म हेरा फेरी 3

हेरा फेरी 3 की जब घोषणा हुई तो खूब बवाल मचा कि इसमें अक्षय कुमार होंगे या नहीं। हालांकि, अब फिल्म अक्षय ही कर रहे हैं। यह फिल्म हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त है।

Image credits: akshay kumar instagram