Bollywood
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई है। वहीं इसे लॉन्ग वीकेंड का भी खूब फायदा मिला है।
अब फिल्म के 5वें दिन का कलेक्शन सामने आया है, जिसे देखकर लग रहा है कि इसे 150 करोड़ के क्लब में पहुंचने में समय लग जाएगा। फिल्म ने पांचवें दिन 8 करोड़ कमाए हैं।
फाइटर ने पहले दिन 22.5 करोड़, दूसरे दिन 39.5 करोड़, तीसरे दिन 27.5 करोड़ और चौथे दिन 29 करोड़ का बिजनेस किया था। ऐसे में इसका टोटल कलेक्शन 126.50 करोड़ हुआ।
हालांकि, वीकेंड पर फाइटर का कलेक्शन बढ़ सकता है। साथ ही इस वीक कोई बड़ी फिल्म भी रिलीज नहीं हो रही है, ऐसे में फाइटर को इसका जबरदस्त फायदा भी मिलेगा।
फाइटर को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की साथ में पहली फिल्म फाइटर है। स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है।
फिल्म में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। सभी ने अपने किरदार को बहुत ही बखूबी निभाया है।