Hindi

इन रियल हीरोज का रोल कर छा गए ये 10 STARS, दुश्मनों से लिया था पंगा

Hindi

1. सिद्धार्थ मल्होत्रा बने कैप्टन विक्रम बत्रा

2021 में आई फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रियल हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल प्ले किया था, जिन्होंने कारगिल युद्ध में दुश्मनों को जबरदस्त मात दी थी और शहीद हुए थे।

Image credits: instagram
Hindi

2. विक्की कौशल बने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ

2023 में आई फिल्म सैम बहादुर भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर बेस्ड थी। फिल्म में विक्की कौशल सैम मानेकशॉ का रोल प्ले किया था, जिसकी खूब तारीफ हुई थी।

Image credits: instagram
Hindi

3. सनी देओल बने ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 1997 में आई थी। ये मूवी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड थी। इसमें सनी देओल ने रियल हीरो ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार अदा किया था।

Image credits: instagram
Hindi

4. अक्षय कुमार बने हवलदार ईशर सिंह

2019 में आई फिल्म केसरी सारागढ़ी युद्ध पर बेस्ड थी। इसमें अक्षय कुमार ने वीर बहादुर हवलदार ईशर सिंह का रोल निभाया था, जिन्होंने 1897 में युद्ध लड़ा था।

Image credits: instagram
Hindi

5. बॉबी देओल बने भगत सिंह

2002 में आई फिल्म 23 मार्च 1931-शहीद काफी पॉपुलर रही। फिल्म में बॉबी देओल ने भगत सिंह का रोल प्ले किया था, जिन्होंने अंग्रेजों से पंगा लिया था।

Image credits: instagram
Hindi

6. अजय देवगन बने भगत सिंह

अजय देवगन की 2002 में आई फिल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह में उन्होंने भगत सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में अजय ने शानदार अदाकारी की थी।

Image credits: instagram
Hindi

7. सनी देओल बने चंद्रशेखर आजाद

सनी देओल की फिल्म 23 मार्च 1931- शहीद 2002 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सनी ने रियल हीरो चंद्रशेखर आजाद का रोल प्ले किया था, जिसे काफी पसंद किया गया था।

Image credits: instagram
Hindi

8. सचिन खेडेकर बने सुभाष चन्द्र बोस

2004 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस फिल्म रिलीज हुई थी। इसमें सचिन खेडेकर ने देश को आजाद कराने में अहम रोल निभाने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का किरदार निभाया था।

Image credits: instagram
Hindi

9. आमिर खान बने मंगल पांडे

आमिर खान की फिल्म मंगल पांडे: द राइजिंग 2005 में आई थी। इसमें आमिर ने रियल हीरो मंगल पांडे का जबरदस्त रोल प्ले किया था, जिन्होंने अंग्रेजों से टक्कर ली थी।

Image credits: instagram
Hindi

10. परेश रावल बने सरदार वल्लभ भाई पटेल

परेश रावल की फिल्म सरदार 2016 में आई थी। इस फिल्म में परेश ने सरदार वल्लभ भाई पटेल का किरदार निभाया था, जिन्होंने देश को आजाद कराने में खास रोल निभाया था।

Image Credits: instagram