फ्लॉप रहीं दीपिका पादुकोण के कैमियो वाली फ़िल्में, JAWAN का क्या होगा?
Bollywood Jul 11 2023
Author: Gagan Gurjar Image Credits:Twitter
Hindi
'जवान' में दीपिका पादुकोण का कैमियो
शाहरुख़ खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' में दीपिका पादुकोण का कैमियो है। फिल्म के टीजर में भी उनकी झलक दिखाई गई है।
Image credits: Twitter
Hindi
रणवीर सिंह की 'सर्कस' डिजास्टर रही
रोहित शेट्टी निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर 'सर्कस' (2022) के गाने 'करेंट लगा रे' में दीपिका का कैमियो था। यह फिल्म 35.65 करोड़ के कलेक्शन पर सिमट गई थी।
Image credits: Twitter
Hindi
'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' में थीं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' (2022) में कैमियो किया था, जिसके निर्देशक अयान मुखर्जी थे। फिल्म ने 257.44 करोड़ रुपए कमाए और यह एवरेज रही थी।
Image credits: Twitter
Hindi
रणवीर सिंह की '83' फ्लॉप रही थी
2021 में आई '83' फ्लॉप रही थी। कबीर खान निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका थी और दीपिका पादुकोण ने कैमियो किया था। फिल्म का कलेक्शन 109.02 करोड़ रुपए था।
Image credits: Twitter
Hindi
शाहरुख़ खान की 'जीरो' फ्लॉप रही थी
दीपिका पादुकोण ने शाहरुख़ खान स्टारर 'जीरो' (2018) में कैमियो किया था। आनंद एल राय निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 90.28 करोड़ पर सिमटकर फ्लॉप रही थी।
Image credits: Twitter
Hindi
घाटे में गई थी 'दम मारो दम'
2011 में आई अभिषेक बच्चन और राणा दग्गुबती स्टारर 'दम मारो दम' में दीपिका का कैमियो था। रोहन सिप्पी निर्देशित यह फिल्म 30 करोड़ पर सिमट गई थी और फ्लॉप रही थी।
Image credits: Twitter
Hindi
शाहरुख़ खान की 'बिल्लू' पिट गई थी
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'बिल्लू' (2009) में इरफ़ान खान और शाहरुख़ खान की मुख्य भूमिका थी। फिल्म में दीपिका का कैमियो था। यह फ्लॉप फिल्म 22.92 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी।